न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट / लॉकडाउन में Indigo को पहली तिमाही में हुआ 2844 करोड़ का घाटा; Spicejet के भी बुरे हाल

देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी इंडिगो के तिमाही नतीजे आ गए है। ये नतीजे चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून तक के हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Jul 2020 3:58:19

कोरोना संकट / लॉकडाउन में Indigo को पहली तिमाही में हुआ 2844 करोड़ का घाटा; Spicejet के भी बुरे हाल

देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी इंडिगो के तिमाही नतीजे आ गए है। ये नतीजे चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून तक के हैं। आपको बता दे, देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी इंडिगो का संकट गहराता जा रहा है। हाल ही में इंडिगो की ओर से 10% यानी करीब 2700 कर्मचारियों की छंटनी और सैलरी कटौती में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था। वहीं, अब इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2844 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 1203 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

दरअसल, कोरोना के चलते सख्त लॉकडाउन की वजह से अप्रैल और मई में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरलाइन सेवाएं बंद थीं। हालांकि, मई के आखिरी में डोमेस्टिक फ्लाइट्स को उड़ान की मंजूरी दे दी गई थी। लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट्स अब भी बंद हैं।

कंपनी की ओर से बताया गया कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 88% घटकर 1,143.8 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,7869 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही के दौरान एयरलाइन की परिचालन आय 91.9 % घटकर 7667 करोड़ रुपये रह गई। हालांकि, नतीजों के बाद गुरुवार के कारोबार में इंडिगो के शेयर में करीब 3% की तेजी देखी गई।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रनजॉय दत्ता ने कहा, 'इस समय एविएशन इंडस्ट्री अपने आप को बाजार में टिकाये रखने के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में हमारी शीर्ष प्राथमिकता नकदी को बचाने की है।'

जून के अंत तक इंडिगो के बेड़े में कुल 274 विमान थे। वहीं, इंडिगो का कैश सरप्लस 18,449.8 करोड़ रुपये था।

स्पाइसजेट के भी बुरे हाल

वहीं, लॉकडाउन का असर अन्य एयरलाइन कंपनियों पर भी पड़ा है। स्पाइसजेट ने पिछले वित्त वर्ष (2019-20) की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने बताया कि जनवरी से मार्च तिमाही के बीच 807.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। वित्त वर्ष 2018-19 की समान तिमाही में 56.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने एक बयान में बताया कि पूरे वित्त वर्ष के हिसाब से 2019-20 में उसका घाटा 2018-19 के 316.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 9348 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, 'दो महत्वपूर्ण कारक जिन्होंने हमारे प्रदर्शन और लाभ पर प्रतिकूल प्रभाव डाला, वे कोविड-19 महामारी और 737 मैक्स विमानों को उड़ान से बाहर किया जाना है। महामारी के कारण फरवरी के मध्य से मांग पर असर पड़ा है जबकि 737 मैक्स को सेवा से बाहर हुए साल भर हो गये हैं।'

बता दे, विमानन क्षेत्र की अन्य भारतीय कंपनियों की बात करें तो उनकी स्थिति और भी खराब होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि ये सभी बीते कई सालों से लगातार घाटे में ही चल रही थीं। देश की सभी विमानन कंपनियों ने कर्मचारियों के वेतन में कटौती, उन्हें बिना वेतन छुट्टी पर भेजने, कर्मचारियों को निकालने सहित खर्चों में कटौती के तमाम उपाय किए हैं।

एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों को बिना वेतन के पांच साल तक की छुट्टी पर भेजने का फैसला लिया है। गो एयर ने भी अप्रैल से अपने अधिकतर कर्मचारियों को बिना वेतन के अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया है। साथ ही उसने अन्य कर्मचारियों के वेतन में कटौती भी की है।

इसके अलावा इसी महीने की शुरूआत में टाटा संस की हिस्सेदारी वाली विमानन कंपनी विस्तारा ने दिसंबर तक अपने करीब 40% कर्मचारियों के वेतन में पांच से बीस फीसदी की कटौती की घोषणा की है। कई सालों से लगातार घाटे से जूझ रही टाटा संस और एयर एशिया एयरलाइंस की संयुक्त कंपनी ‘एयर एशिया इंडिया’ को भी भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। ऐसी खबरें भी आई हैं कि कोरोना महामारी के चलते हुए नुकसान की वजह से टाटा संस अब इसमें अपनी पूरी (51%) हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका