न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार, 1,135 लोगों की गई जान, शनिवार को 32 वर्षीय पुलिसकर्मी की कोरोना से हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया हैं। यहां शनिवार को एक दिन में 1,606 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30,706 तब पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 May 2020 1:24:48

महाराष्ट्र / संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार, 1,135 लोगों की गई जान, शनिवार को 32 वर्षीय पुलिसकर्मी की कोरोना से हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया हैं। यहां शनिवार को एक दिन में 1,606 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30,706 तब पहुंच गई है। सबसे खराब स्थिति मुंबई की है। यहां अब तक 18,555 संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटों में मुंबई में 41 मौतों सहित राज्य में कुल 67 लोगों की जान गई। यह संक्रमण से एक दिन में होने वाली मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में अब कुल मृतकों की संख्या 1,135 हो गई है। इनमें से मुंबई में 696 लोगों की मौत हुई है। इस बीच राज्य के सबसे कोरोना प्रभावित शहर मुंबई और पुणे में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो गई है। पुणे में शनिवार को सुरक्षा बलों ने शहर के कुछ इलाकों में पैदल मार्च भी किया। राज्य सरकार की मांग पर केंद्र ने केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनियां महाराष्ट्र भेजी हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संकट में लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को कुछ आराम देने के लिए मुंबई, पुणे, मालेगांव, अमरावती समेत अन्य शहरों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती हो गई है।

शनिवार को 524 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। प्रदेश में अब तक 7,088 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 1516 स्थानों को निषिद्ध क्षेत्र यानी कंटेनमेंट इलाका घोषित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, राज्य में कुल 3,34,558 लोगों को घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है जबकि 17,048 लोग संस्थागत आईसोलशन में हैं।

महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 22%

महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 22% पहुंच चुका है। मुंबई में यह 25% है। मुंबई में हर चौथा मरीज ठीक हो रहा है। राज्य में 14 मई तक 27,524 केस सामने आए। इलाज के बाद इनमें से 6,059 मरीज ठीक होकर घर गए। मुंबई से सटे उपनगरों में मीरा-भाईंदर का रिकवरी रेट सबसे बेहतर 60% है। उल्हासनगर में 81 में से सिर्फ 11 मरीज ठीक हुए।

कोरोना से 11 पुलिसकर्मियों की जा चुकी है जान

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा असर पुलिसवालों पर देखने को मिल रहा है। यहां 1140 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 120 अधिकारी हैं और 1020 पुलिसकर्मी। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र के पुलिस विभाग में 79 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

कोरोना की चपेट में आकर शनिवार को 32 वर्षीय पुलिसकर्मी अमोल कुलकर्णी की मौत हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले ये सबसे कम उम्र के पुलिसकर्मी हैं। मुंबई पुलिस की ओर से बताया गया है कि असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर अमोल कुलकर्णी की मौत उनके घर पर ही हुई है। मुंबई पुलिस का कहना है शनिवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट आने से पहले इस अधिकारी की मौत अपने घर के बाथरूम में हो गई। पुलिस अधिकारी का शव उनके बाथरूम से बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इनका टेस्ट 13 मई को किया गया था।

कोरोना संक्रमण की वजह से अबतक 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, कुल संक्रमितों में से 268 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका