न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 3 करोड़ से ज्यादा हुए कोरोना टेस्ट, एक दिन में 58 हजार 108 मरीज मिले, पॉजिटिविटी रेट में गिरावट

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 26 लाख 47 हजार 664 हो गया है। 24 घंटे के अंदर 57 हजार 982 नए मरीज बढ़े। रविवार को 941 मरीजों की मौत हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 9:59:50

देश में 3 करोड़ से ज्यादा हुए कोरोना टेस्ट, एक दिन में 58 हजार 108 मरीज मिले, पॉजिटिविटी रेट में गिरावट

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 26 लाख 47 हजार 664 हो गया है। 24 घंटे के अंदर 57 हजार 982 नए मरीज बढ़े। रविवार को 941 मरीजों की मौत हुई। अब तक 50 हजार 921 लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। अच्छी बात है कि संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 19 लाख के पार हो चुका है। रविवार को 57 हजार 404 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 6 लाख 76 हजार 900 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 19 लाख 19 हजार 843 लोग रिकवर हो चुके हैं।

देश में कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 16 अगस्त तक 3 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले चार दिन में पॉजिटिविटी रेट में कमी आई। 12 अगस्त को यह 8.93% थी, तो यह घटकर 16 अगस्त को 8.84% रह गई। देश में संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार 72% के करीब पहुंच गई है। यानी हर 100 मरीजों में 72 लोग अब ठीक हो रहे हैं। एक हफ्ते पहले यह दर 68% थी। डेथ रेट भी लगातार कम हो रहा है। 14 अगस्त को मौत की दर 1.99% थी जो .7% घटकर 1.93% हो गई है।

मध्य प्रदेश में रविवार को संक्रमण के 1 हजार 22 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 45 हजार 455 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई। भोपाल में रविवार को दो संक्रमितों की मौत के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 250 पर पहुंच गया है। 2 जुलाई को आंकड़ा 100 पर था यानी बीते 45 दिन में 150 मौतें हुईं। वहीं, दो दिन में शहर में 269 नए केस मिले हैं। 152 शनिवार और 117 रविवार को। 533 मरीज ठीक हुए। इनमें भी 316 रविवार को स्वस्थ हुए। यह शहर में किसी एक दिन में स्वस्थ होने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। नए संक्रमितों में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे की पत्नी और बेटा शामिल हैं। संजय शुक्रवार को पॉजिटिव मिले थे। वे चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि पत्नी-बेटा होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की पत्नी भी पॉजिटिव आई हैं।

राजस्थान में अब लगातार कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। रविवार को कोरोना के 1 हजार 317 नए संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 61 हजार 296 हो गई है। आज जयपुर में 164, जोधपुर मे 135, अलवर में 110, कोटा में 79, अजमेर में 74, बीकानेर में 73, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर में 66-66, सीकर और बाड़मेर में 61-61, भीलवाड़ा में 51, चित्तौड़गढ़ में 50, पाली में 45, बारां में 35, नागौर में 33, झालावाड़ में 32, टोक में 34, झुंझुनूं में 26, सवाई माधोपुर में 25, बूंदी में 18, प्रतापगढ़ में 17, करौली में 12, सिरोहा और गंगानगर में 10-10, राजसमंद और डूंगरपुर में 7-7, हनुमानगढ़ में 5, जैसलमेर में 4, बांसवाड़ा में 3, चूरू और जालौर में 2-2 संक्रमित मिले। वहीं, 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें बीकानेर और जयपुर में 3-3, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और सीकर में 2-2, की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 876 हो गई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 227 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 87, भरतपुर में 61, अजमेर में 58, कोटा में 53, बीकानेर में 55, नागौर में 36, पाली में 34, धौलपुर में 18, उदयपुर में 17 और सिरोही में 11 मरीजों की जान गई है। वहीं, अलवर में 23, बाड़मेर में 15, बारां में 12, सवाई माधोपुर में 12, सीकर में 13, ​राजसमंद में 11, भीलवाड़ा में 10, डूंगरपुर, जालौर और ​करौली में 7-7, टोंक, झुंझुनूं​ और चित्तौड़गढ़ में 6-6, गंगानगर में 5, प्रतापगढ़ और दौसा में 4-4, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, बूंदी और हनुमानगढ़ में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 38 मरीजों की भी मौत हुई है।

महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 11 हजार 111 केस सामने आए हैं। अच्छी बात है कि पिछले 24 घंटे में 8 हजार 837 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। हालांकि इस बीच 288 लोगों की संक्रमण के कारण मौत भी हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 5 लाख 95 हजार मरीज संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 17 हजार 123 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 31 लाख 62 हजार 740 सैंपल्स की जांच कराई गई है। इनमें 5 लाख 95 हजार 865 पॉजिटिव हैं। इनमें से 3.36% मरीजों की मौत हो गई। राज्य में 10 लाख 53 हजार 897 लोग होम क्वारैंटाइन में हैं। इसके अलावा 38 हजार 203 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 56 लोगों की मौत हुई है। राज्य में बीते 24 घंटे में वायरस से संक्रमण के 4 हजार 454 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इन आंकड़ों को जारी करते हुए बताया है कि कोरोना के कारण अब तक यूपी में 2 हजार 449 लोगों की जान जा चुकी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 से 56 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2449 हो गई है। प्रदेश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 51 हजार 537 है। अब तक 100432 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रसाद ने कहा कि कुल संक्रमित लोगों की संख्या के सापेक्ष मृत्यु दर घटकर 1।58 प्रतिशत हो गई है और पूरी तरह ठीक हो चुके लोगों का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। अब यह 65.03% हो गया है। शनिवार को प्रदेश में 90,914 सैंपल्स की जांच की गई । अब तक प्रदेश में कुल 37,86,633 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया। शुरुआती 10 हजार की संख्या पार करने में 102 दिन लगे थे। जबकि, इसके बाद के 90 हजार संक्रमित मिलने में महज 45 दिन ही लगे। यानी 147 दिन में बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया। देश में एक लाख से अधिक संक्रमित मरीजों वाला बिहार आठवां राज्य बन गया है। हालांकि, अब तक 72 हजार 566 संक्रमित कोरोना को परास्त करने में सफल रहे हैं, जो कुल संक्रमित का 69।71% है। पिछले 24 घंटे में 67212 सैंपल की जांच हुई। उधर, पटना के एम्स में पिछले दो दिनों में 13 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

उधर, दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ ही रहे हैं, यहां तक कि न्यूजीलैंड जैसे देशों में इसकी वापसी हो रही है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने आने वाली सर्दियों में 'डबल महामारी' जैसी स्थिति होने की चेतावनी दी है। पब्लिक हेल्थ से जुड़े एक्सपर्ट्स के मुताबिक सर्दियां बुरी खबर लेकर आ रही हैं और कोविड-19 के साथ-साथ सीजनल फ्लू भी तबाही मचाने के लिए तैयार है। इस स्थिति को वौज्ञानिक 'ट्विनडेमिक' कह रहे हैं। दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 18 लाख 24 हजार 14 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 58 हजार 310 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 73 हजार 28 की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका