न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के 24 घंटे में रिकॉर्ड 4987 नए मामले, 120 लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस के मामले भारत में तोजी से बढ़ रहे है. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4987 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं और 120 लोगों की मौत हुई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 May 2020 12:25:08

देश में कोरोना के 24 घंटे में रिकॉर्ड 4987 नए मामले, 120 लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस के मामले भारत में तोजी से बढ़ रहे है. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4987 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 90,927 हो गई है। इसमें से 34,109 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 2,872 लोगों की जान इस वायरस की वजह से जा चुकी हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के 53,946 एक्टिव केस हैं।

भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे उपर है। यहां जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30000 से ज्यादा है, जो भारत में कुल मामलों का एक तिहाई है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु और गुजरात में समक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार के पार है, जबकि दिल्ली में 9333 मरीज हैं।

देश में कुल संक्रमित

राज्य - संक्रमित

महाराष्ट्र - 30,706

गुजरात - 10,988

तमिलनाडु - 10,585

दिल्ली - 9,333

राजस्थान - 4,960

मध्य प्रदेश - 4,789

उत्तर प्रदेश - 4,258

बंगाल -2,576

आंध्र प्रदेश - 2,355

पंजाब - 1,946

तेलंगाना - 1,509

बिहार - 1,179

जम्मू-कश्मीर - 1,121

कर्नाटक - 1,092

हरियाणा - 887

ओडिशा - 737

केरल - 587

झारखंड - 217

चंडीगढ़ - 191

त्रिपुरा - 167

असम - 92

उत्तराखंड - 88

हिमाचल प्रदेश - 78

छत्तीसगढ़ - 67

लद्दाख - 43

अंडमान-निकोबार - 33

गोवा - 17

मेघालय - 13

पुडुचेरी - 13

मणिपुर - 7

मिजोरम - 1

अरुणाचल प्रदेश - 1

दादरा नगर हवेली - 1

गुजरात में 700 सुपर स्प्रेडर

बता दे, गुजरात में 700 सुपर स्प्रेडर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने इसके लिए अभियान चलाया था। फल, सब्जी, दूध जैसे कारोबार से जुड़े लोगों को सुपर स्प्रेडर कहा जाता है। ये कई लोगों के संपर्क में आते हैं। इनसे संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है।

वहीं, पंजाब में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन कर्फ्यू 18 मई से खत्म कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार को देशव्यापी लॉकडाउन लागू रखने का सुझाव दिया है। मिजोरम में भी लॉकडाउन बढ़ चुका है।

केरल में बेकरी संचालक कोरोना संक्रमित

केरल के इडुक्की में एक 39 वर्षीय बेकरी संचालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद जिले की दो ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया है। बेकरी संचालक के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों को अब ट्रेस किया जा रहा है। इसके लिए सेंटिनेल सर्विलांस के तहत रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि कम से कम 500 लोग इस बेकरी संचालक के संपर्क में आए थे। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले तक बेकरी संचालक में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बेकरी संचालक के संपर्क में आए करीब 300 लोगों के बारे में जानकारी भी जुटा ली है। फिलहाल अभी तक इन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। जिला प्रशासन अगले हफ्ते से सेंटिनल सर्विलांस की गति को बढ़ाने के बारे में विचार कर रहा है। जिला प्रशासन की ओर से दोनों ग्राम पंचायतों वंदनमेदु और करुणापुरम में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू कर दिया है।

coronavirus,coronavirus in india,covid 19 cases in india,covid 19 helpline number,news,news in hindi

बहुत काम के हैं ये हेल्पलाइन नंबर

कोरोना वायरस लॉकडाउन में लोग हेल्पलाइन नंबर्स पर फोन करके मदद मांग सकते हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने ऐसे नंबर जारी किए हैं।

coronavirus,coronavirus in india,covid 19 cases in india,covid 19 helpline number,news,news in hindi

राज्यों के हेल्पलाइन नंबर

coronavirus,coronavirus in india,covid 19 cases in india,covid 19 helpline number,news,news in hindi coronavirus,coronavirus in india,covid 19 cases in india,covid 19 helpline number,news,news in hindi coronavirus,coronavirus in india,covid 19 cases in india,covid 19 helpline number,news,news in hindi

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका