न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार लॉकडाउन 4.0 गाइडलाइंस / मरीज और ट्रेन से आने वालों के लिए होगी कैब सर्विस, छूट में खुल सकती है सिर्फ कपड़े की दुकान

बिहार सरकार ने लॉकडाउन 4.0 को लेकर गाइडलाइंस जारी की है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक, बिहार में नई छूट बस इतनी है कि जो इलाके कंटेनमेंट जोन और रेड जोन से बाहर है, वहां पर कपड़े की दुकानें खोली जा सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 9:31:16

बिहार लॉकडाउन 4.0 गाइडलाइंस / मरीज और ट्रेन से आने वालों के लिए होगी कैब सर्विस, छूट में खुल सकती है सिर्फ कपड़े की दुकान

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य में सोमवार को 103 नए संक्रमित मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,423 तक पहुंच गई है। इससे पहले रविवार की रात बारह बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार 142 और लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। वहीं राज्य में कोरोना महामारी से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। पटना राज्य में अब सबसे ज्यादा कोरोना मरीज वाला जिला बन गया है। इसने संक्रमितों की संख्या में रविवार को मुंगेर को पीछे छोड़ दिया। पटना में संक्रमितों की संख्या 165 हो गयी है। इसमें अच्छी खासी संख्या प्रवासी मजूदरों की है। रविवार को पटना में 58 पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं, उनमें करीब 30 प्रवासी मजूदर हैं। दूसरे नंबर पर मुंगेर है। यहां 133 लोग संक्रमित हुए। यहां आज सात नए मामले सामने आए। मुंगेर में कोरोना संक्रमण का चेन लगभग समाप्त होने के बाद अब बड़ी संख्या में आ रहे प्रवासियों के कारण संक्रमण बढ़ रहा है।

बिहार सरकार ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस

वहीं इस बीच आज बिहार सरकार ने लॉकडाउन 4.0 को लेकर गाइडलाइंस जारी की है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक, बिहार में नई छूट बस इतनी है कि जो इलाके कंटेनमेंट जोन और रेड जोन से बाहर है, वहां पर कपड़े की दुकानें खोली जा सकती है। कपड़े की दुकानों को खोलने को लेकर जिलाधिकारी फैसला लेंगे। जिलाधिकारी तय करेंगे कि दुकानें किन-किन दिनों में खुलेंगी और कितने समय के लिए। बिहार सरकार ने सभी प्रखंड मुख्यालयों को रेड जोन घोषित कर दिया है।

सरकार का मानना है कि बिहार में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर रोजाना आ रहे हैं और प्रखंडों में स्थित क्वारनटीन सेंटर में रह रहे हैं। इससे उन इलाकों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। प्रदेश के रेड जोन इलाके में राज्य सरकार ने कोई भी नई छूट नहीं दी है।

दूसरे राज्यों से बिहार लौट रहे लोगों के लिए राज्य सरकार ने कैब सर्विस की इजाजत दे दी है। हालांकि, यह सेवा केवल मरीजों और ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए होगी।

हम सभी प्रवासियों को सुरक्षित वापस लाएंगे : नीतीश कुमार

कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच परेशानी में पड़े प्रवासी बिहारियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि जितने भी प्रवासी श्रमिक बिहार आना चाहेंगे, उन सभी को राज्य सरकार वापस लाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इसलिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम सभी प्रवासियों को सुरक्षित वापस लाएंगे। सरकार पूरी क्षमता से सभी इच्छुक प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द बिहार लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। इसलिए लोगों को छिपकर या पैदल आने की आवश्यकता नहीं है।

प्रवासी मजदूरों की वजह से बढ़ रहे मामले

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के मुताबिक सबसे ज्यादा मामले बिहार के बांका खगड़िया सुपौल जिले से सामने आए हैं। पिछले आठ दिनों में अधिकतर संक्रमित बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं। प्रवासी मजूदरों में सबसे ज्यादा रविवार को बाढ़ के क्वारंटीन सेंटर में पॉजिटिव मिले। यहां एक ही दिन में कुल 17 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद अथमलगोला से 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये भी क्वांरटीन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजूदर हैं। इसके साथ ही बेलछी सेंटर से दो और फतुहा से भी एक पॉजिटिव मिले हैं। बिहार में विभिन्न प्रखंडों में बनाये गये क्वारेंटिन सेंटरों में करीब 50 हजार से ज्यादा प्रवासी मजूदर रह रहें हैं। इनमें से सबसे ज्यादा दिल्ली से आने वाले हैं। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात समेत अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर भी यहां रह रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ