न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूरोप में लौटी कोरोना वायरस की दूसरी लहर; फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड में हालात बेकाबू

ऐसे में दुनिया के एक छोर पर लॉकडाउन फिर लौट रहा है तो भारत में अनलॉक हो रहा है। ऐसे में कोरोना कैसे संकेत दे रहा है, एक बार समझिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 12:34:06

यूरोप में लौटी कोरोना वायरस की दूसरी लहर; फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड में हालात बेकाबू

कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में जारी है। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.77 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 83 लाख से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.81 लाख के पार हो चुका है। भारत में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है वहीं, अनलॉक की प्रक्रिया भी चल रही है। इस सबके बीच यूरोप से चिंता करने वाली खबर सामने आई है। यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू हो गई है जो कुछ जगहों पर पहले से भी खतरनाक है। इसी वजह से कुछ देशों में लॉकडाउन की वापसी हुई है तो फ्रांस में कर्फ्यू के हालात बन गए हैं। ऐसे में दुनिया के एक छोर पर लॉकडाउन फिर लौट रहा है तो भारत में अनलॉक हो रहा है। ऐसे में कोरोना कैसे संकेत दे रहा है, एक बार समझिए।

यूरोप में कोरोना की दूसरी लहर का कहर

चीन के बाद शुरुआत में कोरोना ने यूरोप में ही अपना असर दिखाया था, लेकिन उसके बाद ये अमेरिका होते हुए एशिया में फैल गया। यूरोप के कई देश जिनमें फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी शामिल हैं, उन्होंने अपने देशों से कोरोना के प्रतिबंध हटा दिए थे और वापस जिंदगी पटरी पर लौट आई थी। लेकिन पिछले दस दिनों में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में यूरोप में कोरोना के कारण अबतक की कुल 16% मौतें दर्ज हुई हैं जो डराने वाला है। इनमें फ्रांस, जर्मनी ऐसे देश हैं जहां सबसे अधिक संख्या में कोरोना के नए मामले आ रहे हैं।

फिर लौटा लॉकडाउन और कर्फ्यू का वक्त

कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण यूरोपीय देशों में फिर से कर्फ्यू लौट आया है। फ्रांस में अब रात को नौ बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। हालांकि, अभी ये पेरिस और आसपास के कुछ शहरों तक सीमित रहेगा। जबकि अन्य आठ मेट्रो शहरों में भी सख्ती को बढ़ाया गया है। फ्रांस ने मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा की है। फ्रांस के अलावा जर्मनी ने फिर से हेल्थ सर्विस को अलर्ट पर रखा है और अस्पतालों में कोविड स्पेशल वार्ड बनाने को कहा है। इन दो देशों के अलावा इंग्लैंड, चेक रिपब्लिक और अन्य कुछ देशों में केस बढ़े हैं। WHO के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में यूरोप में रोज एक लाख मामले सामने आए हैं।

दुनियाभर में बढ़ सकती है कोरोना वायरस से मौतें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कहा कि कोरोना से मृत्युदर को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि दुनियाभर में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे मृत्युदर भी बढ़ने की आशंका है। डब्ल्यूएचओ की मुख्य विज्ञानी सौम्या स्वामीनाथन ने एक कार्यक्रम में कहा कि अप्रैल के बाद से दुनियाभर में प्रतिदिन कोरोना से पांच हजार मौतें हो रही हैं। अप्रैल से पहले यह संख्या 7,500 से अधिक थी। लेकिन नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यूरोप में रोजाना एक लाख नए केस सामने आ रहे हैं। नए मामलों के बढ़ने से आइसीयू में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है और इससे मृत्युदर भी बढ़ने की आशंका है। इस बीच, विश्व बैंक ने कहा है कि उसने कोरोना वैक्सीन खरीदने और उसके वितरण में विकासशील देशों को वित्तीय मदद देने के लिए 12 अरब डॉलर (लगभग 87,000 करोड़ रुपये) मंजूर किए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख डॉ माइकल रेयान ने इससे पहले बताया था कि उनके अनुमानों के मुताबिक दुनिया का हर 10वां व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो चुका है। उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी मामले सामने आए हैं, संक्रमितों की वास्तविक संख्या उससे लगभग 20 गुना ज्यादा है। उन्होंने आने वाले दिनों में और भी गंभीर स्थिति को लेकर चेतावनी दी है।

भारत में अब सबकुछ हो रहा है अनलॉक

एक तरफ यूरोप फिर से लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है तो भारत में अब अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। 15 अक्टूबर से ही अनलॉक के तहत सिनेमा हॉल और अन्य कुछ स्थानों को खोल दिया गया है। हालांकि, अभी भी कुछ राज्यों ने सख्ती बरती है और कंटेनमेंट ज़ोन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। लेकिन अब जब त्योहारों का सीज़न आ रहा है, तब भारत की चिंता बढ़ रही है। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक कैंपेन की शुरुआत की थी, जिसमें लोगों से त्योहारों के समय सतर्कता बरतने की अपील की गई थी। कुछ जगहों पर त्योहारों के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक जारी है, हालांकि अधिकतर जगहों पर सख्त नियमों के साथ मंजूरी दी गई है।

भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले 73 लाख के पार जा चुके हैं। कोरोना से अब तक 73 लाख 7 हजार 98 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 67 हजार 708 नए मरीज मिले। बुधवार को 680 लोगों की जान गई और 76 हजार मरीज रिकवर हुए। पिछले 27 दिन में दो लाख एक्टिव केस में गिरावट आई है. 17 सितंबर को ये 10.17 लाख की पीक पर थे और 14 अक्टूबर को ये 8 लाख 12 हजार हो गए। बीते तीन हफ्ते में नए केस में भी करीब 3% की कमी आई है। 17 से 23 सितंबर के बीच यह दर 8.82% थी, जो 8 से 14 अक्टूबर के बीच घटकर 6.05% हो गई।

वर्तमान में 8 लाख से ज्यादा केस एक्टिव हैं जिनका इलाज जारी है। वहीं, 63.8 लाख लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। देश में 1.11 लाख लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक कल यानी 14 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 9,12,26,305 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,36,183 सैंपल की टेस्टिंग कल हुई।

26 से 60 साल के 45% कोरोना मरीजों की हुई मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से कम उम्र के मरीजों की भी मौत तेजी से बढ़ने लगी है। अब तक जान गंवाने वाले 45% मरीज ऐसे थे जिनकी उम्र 26 से 60 साल के बीच थी। मंत्रालय ने युवाओं को आगाह किया है। मंत्रालय ने कहा कि अगर आप ये सोचते हैं कि कोरोना केवल बुजुर्ग लोगों की जान ले रहा है तो ये गलत है।आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से जान गंवाने वाले सबसे ज्यादा 70% मरीज पुरुष थे, जबकि 30% मरीज महिलाएं थीं। इनमें 53% मरने वाले मरीजों की उम्र 60 साल से अधिक थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत