न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / कोरोना से सोमवार रात SI की हुई मौत, आर्मी बेस अस्पताल में चल रहा था इलाज

दिल्ली में बढ़ता कोरोना संक्रमण का शिकार पुलिसकर्मी भी हो रहे है। यहां सोमवार रात कोरोना की वजह से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 3:15:44

दिल्ली / कोरोना से सोमवार रात SI की हुई मौत, आर्मी बेस अस्पताल में चल रहा था इलाज

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अब तक 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकार आज उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, एलजी अनिल बैजल और केंद्र सरकार के अफसरों के बीच हुई है। बैठक के बाद सिसोदिया ने बताया, 'दिल्ली में 31 जुलाई तक साढ़े पांच लाख केस हो सकते हैं। केंद्र सरकार मानती है कि फिलहाल दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है। जबकि दिल्ली सरकार को लगता है कि ऐसा शुरू हो चुका है। राजधानी को जुलाई के आखिर तक 80 हजार बेड की जरूरत होगी।'

कोरोना वायरस / दिल्ली में शुरू हो चुका है कम्युनिटी ट्रांसमिशन, 31 जुलाई तक हो सकते है पांच लाख से ज्यादा केस : मनीष सिसोदिया

पुलिसकर्मी की हुई मौत

दिल्ली में बढ़ता कोरोना संक्रमण का शिकार पुलिसकर्मी भी हो रहे है। यहां सोमवार रात कोरोना की वजह से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सीलमपुर के एसीपी के ड्राइवर एसआई करमबीर सिंह की मौत हो गई है। उनका इलाज दिल्ली कैंट स्थित आर्मी बेस हॉस्पिटल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि एसआई करमबीर को आर्मी बेस हॉस्पिटल में 2 जून को भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तभी से उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत गंभीर थी। सोमवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। दिल्ली में अब तक कोरोना की चपेट में आकर पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले 3 जून को सफदरगंज हॉस्पिटल में एडमिट कॉन्स्टेबल राहुल की मौत हो गई थी। मौत के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। राहुल को फेफड़ों में इंफेक्शन भी था, जिसकी वजह से वे पिछले छह महीने से छुट्टी पर चल रहे थे। इंफेक्शन का इलाज कराने के लिए राहुल एडमिट हुए थे, लेकिन कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे पहले एक असिटेंट सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत हो गई थी। एएसआई का 28 मई को कोरोना का टेस्ट हुआ था और 29 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही वह अस्पताल में एडमिट थे। इससे पहले एएसआई शशिमणि पांडेय की मौत हुई थी। कॉन्सेटबल अमित की मौत भी इसी वायरस के कारण हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका