न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : कोरोना वायरस का डर, अस्पताल ने बंद की बायोमेट्रिक अटेंडेंस

राजधानी दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस बंद कर दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Feb 2020 7:37:25

दिल्ली  : कोरोना वायरस का डर, अस्पताल ने बंद की बायोमेट्रिक अटेंडेंस

कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस की वजह से 1800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1775 लोगों की मौत सिर्फ चीन में हुई है। चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित 2,048 नए कन्फर्म मामले सामने आए हैं और रविवार को 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कॉर्प्स में 105 मौतें हुईं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि हुबेई प्रांत में 100, हेनान में तीन और गुआंगदोंग में दो की मौत हुई है। चीन के अलावा दुनिया के कई अन्य देशों में भी इस वायरस ने लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित कई लोगों की पुष्टि हुई है। इस जानलेवा बीमारी को देखते हुए लोग काफी एहतियात बरत रहे हैं। एयरपोर्ट पर भी बाहर से आने वाले लोगों की स्कैनिंग की जा रही है।

कोरोना नहीं यह वायरस है दिल्ली में सक्रीय, 2019 में 31 लोगों की हुई थी मौत

कोरोना का कहर भारत सतर्क, 12 दवाओं के निर्यात पर सरकार लगा सकती है पाबंदी

वहीं, राजधानी दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस बंद कर दी गई है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से रजिस्टर में अब मैनुअली अटेंडेंस लगाने को कहा है। बायोमेट्रिक सिस्टम पर अटेंडेंस लगाते वक्त सभी कर्मचारी अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर कोई कर्मचारी इस बीमारी से संक्रमित है तो यह अन्य लोगों में भी फैल सकती है।

आपको बता दे, भारत ने कोरोना वायरस पर बड़ी सफलता दर्ज की है। कोरोना वायरस से संक्रमित तीनों भारतीयों का संक्रमण खत्म हो गया है। केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरे मरीज की स्थिति में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वहीं, चीन से कोरोना वायरस से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। कोरोना वायरस से पीड़ित और संक्रमित करीब 10,844 मरीजों को सफल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इलाज के बाद 1425 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे गई है। अब तक देश में कुल 70,548 कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की पुष्टि हुई है।

जापान के योकोहामा तट पर डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर कुल 50 देशों के 3,700 से ज्यादा यात्री 10 से ज्यादा दिनों से फंसे हुए हैं। इनमें से 1219 लोगों की कोरोना को लेकर जांच हो चुकी है। अब क्रूज पर फंसे लोगों में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस क्रूज पर हांगकांग से सवार हुए एक शख्स में सबसे पहले कोरोना वायरस के लक्षण सामने आए थे। क्रूज में कुल 138 भारतीय नागरिक मौजूद हैं। भारतीय एंबेसी जापान प्रशासन के साथ संपर्क में है। क्रूज पर सवार भारतीयों में से 3 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

coronavirus china symptoms in humans,coronavirus death toll,coronavirus death toll usa china,coronavirus effects,coronavirus effects on stock market,coronavirus who,coronavirus who advisory,coronavirus mask,coronavirus china,coronavirus india

जानें कहां कितने लोग संक्रमित हैं

भारत- 3

सिंगापुर- 75

जापान- 59

हांगकांग- 57

थाइलैंड- 34

दक्षिण कोरिया- 30

मलेशिया- 22

ताइवान- 20 (1 मौत भी)

वियतनाम- 16

ऑस्ट्रेलिया- 15

मकाऊ- 10

फिलीपींस- 3 (1 की मौत)

नेपाल- 1

श्रीलंका- 1

कंबोडिया- 1

अमेरिका- 15

कनाडा- 8

जर्मनी- 16

फ्रांस- 12 (1 मौत)

ब्रिटेन- 9

इटली- 3

रूस- 2

स्पेन-2

फिनलैंड- 1

स्वीडन- 1

बेल्जियम- 1

यूएई-9

मिस्र-1

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर