न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की कोरोना से हुई मौत; 150 से अधिक टीचर अब तक संक्रमित

दिल्ली में पुलिसकर्मियों की तरह ही सरकारी टीचर भी कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभा रहे हैं। कहीं पर बेसहारों के बीच खाना बांट रहे हैं तो कहीं बेसहारों की मदद कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 3:22:31

दिल्ली में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की कोरोना से हुई मौत; 150 से अधिक टीचर अब तक संक्रमित

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1 हजार 501 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 32 हजार 810 हो गए हैं। उधर गुरुवार को कोरोना से सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई। कल्याणपुरी स्थित सर्वोदय विद्यालय के प्रिसिंपल ओमपाल सिंह आज कोरोना से जंग हार गए। इससे पहले इसी स्कूल के एक टीचर की मौत हो गई थी। दिल्ली में पुलिसकर्मियों की तरह ही सरकारी टीचर भी कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभा रहे हैं। कहीं पर बेसहारों के बीच खाना बांट रहे हैं तो कहीं बेसहारों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में टीचर भी कोरोना संक्रमण की जद में आ रहे हैं। अब तक 150 से अधिक टीचर संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि दिल्ली में 24 घंटे में 48 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। ये एक दिन में इस वायरस,से राजधानी में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। अब दिल्ली में कोरोना से कुल मौत की संख्या 984 तक जा पहुंची। राजधानी में मौत का आंकड़ा ही नहीं बड़ा है, बल्कि कुल मामले में भी बड़ा उछाल हुआ।

दिल्ली सरकार की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 32 हजार 810 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 12 हजार 245 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 19 हजार 581 केस अभी भी एक्टिव हैं। वहीं, 984 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह यदि अस्पताल की व्यवस्था की बात करें तो दिल्ली में कुल 9462 कोविड-19 बेड हैं। इनमें से 5 हजार 26 बेडों पर मरीजों का इलाज हो रहा है। जबकि, 4 हजार 436 कोविड-19 बेड अभी भी उपलब्ध हैं। इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी के कोविड-19 अस्पतालों में कुल 572 वेंटिलेटर्स हैं। इनमें से 315 वेंटिलेटर्स का उपयोग हो रहा है, जबकि 257 अभी भी खाली पड़े हैं।

बता दे, बुधवार को दिल्ली में एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई थी।एएनआई ने जवान की मौत को लेकर ट्वीट भी किया है। अब तक कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण की वजह से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के तीन जवानों की मौत हो चुकी है। बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक, जवान को कमजोरी और खांसी की शिकायत हो रही थी। इसके बाद उन्हें 5 जून को दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। संक्रमण की वजह से बुधवार को कांस्टेबल की मौत हो गई। उन्हें दिल्ली पुलिस के साथ तैनात किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री