न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट : क्या कोई बड़ा कदम उठाने की तैयारी में PM मोदी! मनमोहन और सोनिया सहित कई बड़े नेताओं से की बात

नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों से फोन पर चर्चा की। पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, एचडी देवगौड़ा, प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से बात की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Apr 2020 4:42:00

कोरोना संकट : क्या कोई बड़ा कदम उठाने की तैयारी में PM मोदी! मनमोहन और सोनिया सहित कई बड़े नेताओं से की बात

कोरोना वायरस फैलने की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को महाराष्ट्र में 55, आंध्रप्रदेश में 34, गुजरात में 14, हिमाचल में 7, राजस्थान में 6 और पंजाब, मध्यप्रदेश और झारखंड में 1-1 मामला सामने आया। इसके साथ ही देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 3 हजार 769 हो गई है। शनिवार को सबसे ज्यादा 566 नए संक्रमित मिले थे। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 145 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 3 हजार 374 हो गई है। इनमें से 213 ठीक हो चुके हैं, जबकि 75 मरीजों की मौत हुई है।

पीएम मोदी ने विभिन्न नेताओं से की बातचीत

इस बीच नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों से फोन पर चर्चा की। पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, एचडी देवगौड़ा, प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से बात की है। पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा समाजवादी पार्टी (एसपी) के सीनियर नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस (टीएमपी) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बीजू जनता दल (बीजेडी) सुप्रीमो और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और तेलंगाना के सीएम केसीआर से भी फोन पर बात की है। इसके अलावा उन्होंने अकाली दल के सीनियर नेता प्रकाश सिंह बादल से भी इस मसले पर चर्चा की है। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने इस गंभीर मसले पर बाकी नेताओं की राय ली और आगे के कदमों के लिए सहयोग मांगा।

बता दें कि पिछले महीने पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। लेकिन सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया था कि बिना तैयारी के लॉकडाउन को लागू कराया गया है। हालांकि पीएम मोदी और बीजेपी के सारे नेता कह रहे हैं कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए उनके पास कोई चारा नहीं था। पीएम मोदी कई बार ये दोहरा चुके हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग ही इस वायरस से बचने का सबसे कारगर तरीका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर