न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन ने ऐसा क्या अलग किया जो कोरोना पर पा लिया काबू, वुहान में 5 महीने तक फंसे युवक ने बताई वजह

लोकल ट्रांसमिशन का अब तक कोई सबूत नहीं मिला है। आखिर चीन ने ऐसा क्या अलग किया? महामारी के दौरान वुहान में रहने वाले एक शख्स ने इसका जवाब दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 10:25:34

चीन ने ऐसा क्या अलग किया जो कोरोना पर पा लिया काबू, वुहान में 5 महीने तक फंसे युवक ने बताई वजह

चीन के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना पर काबू पा लिया गया है। चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने सोमवार रात बताया कि देश में कुल मिलाकर 19 नए केस सामने आए हैं और ये सभी इम्पोर्टेड हैं। इसके पहले एक ही दिन में 13 नए मामले मिले थे। मिनिस्ट्री का कहना है कि ज्यादातर मामले दूसरे देशों से आए लोगों से संबंधित हैं। लोकल ट्रांसमिशन का अब तक कोई सबूत नहीं मिला है। आखिर चीन ने ऐसा क्या अलग किया? महामारी के दौरान वुहान में रहने वाले एक शख्स ने इसका जवाब दिया है।

हमने नियमों का सख्ती से पालन किया

लंदन में रहने वाले एक चीनी नागरिक ने वुहान में कोरोना महामारी को लेकर की गई कार्रवाई की असल कहानी शेयर की है। वुहान में जब कोरोना महामारी चरम पर थी तो युवक करीब 5 महीने तक वहां फंसा रह गया था। अपने परिवार से मिलने वुहान गए 31 साल के 'शी लू' महामारी की वजह से 141 दिन तक वहीं फंसे रहे थे। उनका कहना है कि चीन में कोरोना महामारी को सबसे अच्छे तरीके से इसलिए काबू कर लिया गया क्योंकि वहां के लोग सरकार द्वारा लगाए गए नियमों का सख्ती के साथ पालन करते है। कोरोना फैलने के बाद 76 दिन तक वुहान में काफी सख्त पाबंदियां थीं। शी लू का कहना है कि चीनी नागरिक और अन्य लोगों में सांस्कृतिक अंतर है और वहां के लोग सरकार के नियमों का काफी पालन करते हैं। शी लू ने कहा कि अगर चीन में कोई भी नियम लागू है तो हम उसे मानेंगे। उन्होंने कहा कि मास्क पहनने को लेकर भी लोगों ने नियमों का कड़ाई से पालन किया। चीन में अक्सर लोग पड़ोसियों के नियम तोड़ने पर अधिकारियों जानकारी दे देते हैं और लू ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने खुद भी ऐसा किया।

शी लू ने कहा कि अगर एंटी मास्क और एंटी वैक्सीन अभियान चलता रहा तो कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी और फिर से लॉकडाउन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने नियम नहीं माने तो कोरोना इतने पर भी नहीं रुकेगा और फिर चौथी लहर भी अगले मौसम में आएगी। बता दें कि वुहान में लगाए गए लॉकडाउन को दुनिया का सबसे कड़ा लॉकडाउन भी बताया गया था।

चीन: 11 वैक्सीन तैयार की जा रही

चीन (China) ने अपने इमरजेंसी कोरोना वैक्सीन को तीन शहरों में इस्तेमाल की इजाजत दी है। इनके नाम यिवू, निंगबो और शेओक्सिंग हैं। ये सभी शहर जेझियांग राज्य में हैं। पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद आम लोगों के बीच वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जाएगा। चीन में 11 वैक्सीन तैयार की जा रही हैं। ये सभी ट्रायल के अलग-अलग स्टेज में हैं। इनमें से कुछ को इमरजेंसी में इस्तेमाल की इजाजत दी गई है। बाकी को मंजूरी मिलने का इंतजार है। अब तक चीन में 85 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 4634 मौतें हुई हैं।

आपको बता दे, दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.6 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 6 लाख 44 हजार 204 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.22 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत