न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर / एक दिन में सामने आए 34 नए मामले, जिले में संक्रमण से 24वीं मौत; कुल मरीजों की संख्या 643

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां गुरुवार को संक्रमण से 24वीं मौत हुई है। एक 50 वर्षीय महिला ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jun 2020 1:55:40

कानपुर / एक दिन में सामने आए 34 नए मामले, जिले में संक्रमण से 24वीं मौत; कुल मरीजों की संख्या 643

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां गुरुवार को संक्रमण से 24वीं मौत हुई है। एक 50 वर्षीय महिला ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। वहीं, बीते गुरुवार को जीएमवीएम मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 34 संक्रमण के नए पेशेंट मिले हैं। ये सभी पेशेंट शहर के विभिन्न इलाकों से हैं। शहर में हॉटस्पॉट बढ़ते जा रहे हैं। 41 हॉटस्पॉट पहले से ही बनाए जा चुके हैं और 16 नए इलाकों को सील किया जा चुका है। बता दे, यहां अनलॉक 1 में मिली छूट के बाद संक्रमण के मामलों में तेजी आई है वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 643 पहुंच गई है। इसके साथ ही 344 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जिले में 243 एक्टिव केस चल रहे हैं। कानपुर में बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग भी हैरान है।

50 वर्षीय महीला की मौत

फीलखाना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 50 वर्षीय महीला की संक्रमण की चपेट में आकर मौत हो गई। महिला को बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जब महिला तेज बुखार की वजह से बेहोश हो गई तो परिजन उन्हें हैलट अस्पताल ले गए। महिला को हैलट के न्यूरो साइंस कोविड-19 अस्पताल में बने आइसीयू में रखा गया था। कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गया था। मौत के बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नगर निगम मुख्यालय किया सील

नगर निगम के तीन कर्मचारी पॉजिटिव पाए जाने के बाद मोतीझील स्थित नगर निगम की मेन बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। दो दिनों तक नगर निगम का मुख्यालय बंद रहेगा। संक्रमित मिले तीनों कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के हैं। नगर आयुक्त ने पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज करने के बाद दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

बुधवार को तीन की हुई थी मौत

बुधवार को नौबस्ता थाना क्षेत्र के हनुमंत विहार में रहने वाली 65 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हो गई थी। बुधवार को बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला को मंगलवार को हैलट अस्पताल के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मृतका की घर की तरफ जाने गलियों और सड़कों को सील कर दिया गया है। पूरे परिवार के सैंपल लेकर क्वारैंटाइन कराया गया है।

जूही थाना क्षेत्र के जूही इलाके में रहने वाले 52 वर्षीय अधेड़ की मंगलवार देर मौत हो गई थी। बुधवार को अधेड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 52 पेशेंट को सांस लेने में तकलीफ थी। परिजनों ने उन्हें बीते 6 जून को हैलट के कोविड-19 में भर्ती कराया था। वहीं रेलबाजार के मीरपुर में रहने वाली 57 वर्षीय की मौत हो गई। महिला को कार्डियोलॉजी से हैलट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जांच के बाद महिला में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई थी।

बता दे प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 478 नए मामले सामने आए और 24 लोगों की मौत हुई। गौतमबुद्धनगर में 41, लखनऊ में 30, जौनपुर में 20, गाजियाबाद और हरदोई में 16-16 जबकि मेरठ में 18 मरीज मिले। प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 345 पहुंच गया है। यहां कुल 12 हजार 88 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 4 हजार 451 एक्टिव केस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका