न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश / 24 घंटे में मिले 4,186 नए कोरोना मरीज; विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले सचिवालय के 24 कर्मचारी संक्रमित

आज स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी का सैंपल लेगी। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरी एहतियात को लेकर 19 अगस्त को सभी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 10:17:59

उत्तरप्रदेश / 24 घंटे में मिले 4,186 नए कोरोना मरीज; विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले सचिवालय के 24 कर्मचारी संक्रमित

उत्तरप्रदेश में सोमवार को 24 घंटे में 4 हजार 186 कोरोना के नए पॉजिटिव केस पाए गए तो वहीं 4 हजार 376 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। 69 लोगों की मौत भी हुई। जबकि अब तक कुल 2 हजार 515 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में इस वक्त 50 हजार 893 एक्टिव केस है। वहीं, 1 लाख 4 हजार 808 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वहीं, यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से तीन दिनों के लिए शुरू होगा। लेकिन इससे पहले एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सोमवार को सचिवालय के 622 अधिकारी और कर्मियों की कोरोना जांच हुई। जिसमें 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद डीएम लखनऊ ने सभी विधायकों व उनके निजी स्टाफ की जांच कराए जाने का निर्णय लिया है। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी का सैंपल लेगी। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरी एहतियात को लेकर 19 अगस्त को सभी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

24 घंटे में इन जिलों में हुई संक्रमितों की मौत

कानपुर नगर में 10, लखनऊ में 8, मुरादाबाद में 6, प्रयागराज, उन्नाव में 4-4, वाराणसी, बस्ती में 3-3, गोरखपुर, झांसी, आजमगढ़, मथुरा, जालौन, अयोध्या में 2-2, बलिया, जौनपुर, मेरठ, आगरा सहारनपुर, शाहजहांपुर, हापुड़, बहराइच, बिजनौर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, अमेठी, बागपत, एटा, बांदा, श्रावस्ती, हमीरपुर में 1-1 रोगियों की मौत हुई है।

लखनऊ में 595, कानपुर नगर में 429, गाजियाबाद में 73, गौतमबुद्धनगर में 55, वाराणसी में 198, प्रयागराज में 144, गोरखपुर में 69, बरेली में 95, झांसी में 93, बलिया में 154, मुरादाबाद में 105, जौनपुर में 65, मेरठ में 58, अलीगढ़ में 67, देवरिया में 71, आगरा में 38, आजमगढ़ में 44, सहारनपुर में 60, बाराबंकी में 95, शाहजहांपुर में 77, गाजीपुर में 60, अमेठी में 30, भदोही में 14, फर्रुखाबाद में 24, औरैया में 9, बागपत में 19, ललितपुर में 28, शामली में 15, कानपुर देहात 26, बलरामपुर में 18, रामपुर में 39, अयोध्या में 56, बस्ती में 41, कुशीनगर में 63, बुलंदशहर में 23, हरदोई में 62, सुल्तानपुर में 44, महाराजगंज में 42, सिद्धार्थनगर में 31, हापुड़ में 3, उन्नाव में 33, कन्नौज में 23, मुजफ्फरनगर में 38, मिर्जापुर में 33, संत कबीरनगर में 17, पीलीभीत में 50, मथुरा में 53, गोंडा में 36, चंदौली में 31, संभल में 24, सीतापुर में 91, लखीमपुर खीरी में 116, इटावा में 44, अमरोहा में 25, बिजनौर में 9, सोनभद्र में 09, मैनपुरी में 15, प्रतापगढ़ में 23, फिरोजाबाद में 15, रायबरेली में 17, मऊ में 10, जालौन में 17, फतेहपुर में 21, बदायूं में 68, एटा में 11, कासगंज में 8, कौशांबी में 30, अंबेडकरनगर में 12, बांदा में 6, श्रावस्ती में 12, हमीरपुर में 4, हाथरस में 9, महोबा में 3, चित्रकूट में 8 रोगी सामने आए हैं।

24 घंटे में मिले 54,300 ठीक हुए 58,172 मरीज

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 54 हजार 300 केस आए। वहीं, 880 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 27 लाख 1 लाख 604 हो गई है। कल राहत की बात यह रही कल एक्टिव केस से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए। सोमवार को 58 हजार 172 ठीक हुए। कल सबसे ज्यादा 4 हजार 753 एक्टिव केस कम हुए। इससे पहले 29 मई को 3 हजार 866 एक्टिव केस कम हुए थे। देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से अभी तक 6 बार ही ऐसा हुआ है, जब एक्टिव केस में कमी आई है। ऐसा तभी होता है, जब एक दिन में नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हो जाते हैं।

सोमवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8 हजार 493 केस आए। सबसे ज्यादा 3 हजार 127 मरीज यहीं ठीक हुए। 6 हजार 780 केस के साथ आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल