न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी / डेढ़ लाख पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या, 24 घंटे में मिले 4,814 नए संक्रमित, 58 की मौत

उत्तर प्रदेश में शनिवार को 24 घंटे में 4 हजार 814 नए मरीज मिले और 58 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 1,50,061 मरीज सामने आ चुके हैं और अब तक 2 हजार 393 लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 9:50:29

यूपी / डेढ़ लाख पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या, 24 घंटे में मिले 4,814 नए संक्रमित, 58 की मौत

उत्तर प्रदेश में शनिवार को 24 घंटे में 4 हजार 814 नए मरीज मिले और 58 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 1,50,061 मरीज सामने आ चुके हैं और अब तक 2 हजार 393 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। अब तक 96 हजार 231 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अब एक्टिव के 51,437 हैं। वहीं, राज्य में सर्वाधिक एक्टिव केस लखनऊ में हैं। यहां कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को 24 घंटे में यहां 671 रोगी मिले हैं। जिसके बाद यहां 7 हजार 462 एक्टिव केस हैं। यूपी सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज वाली सूची में छठे स्थान पर है।

24 घंटे में सबसे ज्यादा संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड लखनऊ के नाम रहा तो सर्वाधिक मौत भी यहीं हुई। यहां 14 संक्रमितों की जान गई है। इसके अलावा सहारनपुर में 5, कानपुर में 4, वाराणसी, प्रयागराज में 3-3, गोरखपुर ,मुरादाबाद, गाजीपुर, बस्ती, हरदोई ,फर्रुखाबाद , गोंडा व अंबेडकरनगर में 2-2 और बरेली झांसी, जौनपुर ,आजमगढ़, शाहजहांपुर, उन्नाव, बहराइच, मिर्जापुर, इटावा, रायबरेली, शामली और कौशांबी में 1-1 रोगी की मौत हुई है।

आपको बता दे, उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना जांचे हो रही है. अभी तक यूपी में 36 लाख से ज्यादा लोगों की जांचे हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में संक्रमण की चपेट में सबसे ज्यादा युवा वर्ग है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल संक्रमित 1,50,061 लोगों में से 49.34% युवा हैं। इनकी उम्र 20 साल से लेकर 40 साल के बीच है। वहीं 60 साल से अधिक की उम्र वाले 8.34% बुजुर्ग व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों में से 70.22% पुरुष हैं और 29.78% महिलाएं हैं।

लखनऊ में इन मरीजों की हुई मौत

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने बताया कि अयोध्या निवासी 3 तीन दिन की नवजात में 13 जुलाई को संक्रमण की पुष्टि हुई। उसी दिन उसको कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं 14 अगस्त को रात्रि 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। डॉ सुधीर के मुताबिक नवजात में कोरोना का अब तक का यह पहला मामला है। जिसमें उसकी मौत हुई है। इसके अलावा लखनऊ चिनहट के 54 वर्षीय पुरुष की कोरोना की वजह से मौत हो गयी। यह मृतक संक्रमित होने के साथ ही अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित था। डालीगंज की 42 वर्षीय महिला व दौला कदम के 50 वर्षीय पुरूष की भी कोरोना से मौत हो गयी। वहीं लखनऊ के ही 59 वर्षीय पुरुष ने कोरोना वार्ड में दम तोड़ दिया। इसके अलावा उरई के 55 वर्षीय कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया। इस मृतक मरीज में 6 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गई थी।

कानपुर के महाराजपुर का 32 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की भी मौत हो गयी। जबकि उन्नाव बांगरमऊ के 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने कोरोना वार्ड में दम तोड़ दिया। केजीएमयू प्रवक्ता का कहना है कि ये सभी मृतक संक्रमित होने के साथ साथ अन्य रोगों से भी ग्रसित थे। उन्होंने बताया कि पहले से पीड़ित मरीजों में कोरोना संक्रमित होने की वजह से स्थिति नाजुक हो जाती है। ऐसे में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को प्राथमिकता देनी पड़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें