न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार, 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े

तमिलनाडु में कोरोना के 1 लाख से ज्यादा मरीज हो गए है। इसके साथ तमिलनाडु भारत का दूसरा सबसे ज्यादा मरीजों वाला राज्य बन गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 9:27:10

तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार, 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े

तमिलनाडु में कोरोना के 1 लाख से ज्यादा मरीज हो गए है। इसके साथ तमिलनाडु भारत का दूसरा सबसे ज्यादा मरीजों वाला राज्य बन गया है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 4 हजार 329 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कोरोना रोगियों की कुल संख्या 1,02,721 हो गई है। सबसे ज्यादा 2 हजार 82 केस राज्य की राजधानी चेन्नई से आए हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सबसे ज्यादा 64 हजार 689 लोग संक्रमित हैं। गौरतलब है कि एक लाख कोरोना मरीजों के आंकड़े को सबसे पहले महाराष्ट्र ने छुआ था। महाराष्ट्र भारत में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य है।

तमिलनाडु सरकार ने 30 जून को कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया था। वहीं चेन्नई और कांचीपुरम, चेंगलपट्टु और थिरुवल्लुवर सहित मदुरै और ग्रेटर चेन्नई पुलिस सीमा में 5 जुलाई तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

तमिलनाडु के इन इलाकों में बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले से ही सख्त लॉकडाउन लगाया हुआ है। जिसे अब 5 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया था।

बढ़ते मामलों के मद्देनजर चेन्नई ने माइक्रोलेवल प्लान तैयार किया है। इसके तहत चेन्नई के हर वार्ड में 200 बेड का एक कोरोना हेल्थकेयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। चेन्नई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन डोर टू डोर सर्वे कर रहा है। 400 से ज्यादा बुखार नापने वाले कैंप बनाए गए हैं। साथ ही दस नए सैंपल कलेक्शन सेंटर तैयार किए गए हैं। कॉरपोरेशन कमिश्नर जी प्रकाश के मुताबिक चेन्नई में पीक के दौरान तीस से पैंतीस हजार बेड की आवश्यकता पड़ सकती है।

हालांकि अभी ये स्पष्ट डेटा नहीं है कि चेन्नई रोज कितनी टेस्टिंग कर रहा है लेकिन अलग-अलग आंकड़ों के मुताबिक इसकी संख्या करीब पांच हजार है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर चेन्नई को कोरोना को फैलने से रोकना है तो रोज कम से कम 10000 टेस्ट करने होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत