न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा में अस्पताल की खिड़की से कूदा कोरोना संदिग्ध रोगी, बोला - घर पर बच्चे भूखे हैं

वहीं कोटा के नए अस्पताल के कोरोना संदिग्ध वार्ड में एडमिट एक मरीज शुक्रवार को बाथरूम की खिड़की से कूद गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jun 2020 12:32:46

कोटा में अस्पताल की खिड़की से कूदा कोरोना संदिग्ध रोगी, बोला - घर पर बच्चे भूखे हैं

राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को 44 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें पाली में 14, चूरू में 10, जयपुर में 9, कोटा में 3, बीकानेर, दौसा, धौलपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, भीलवाड़ा और दूसरे राज्य से आए एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले। जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव की संख्या 10 हजार 128 पहुंच गई। वहीं कोटा में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 219 पहुंच गया।

अस्पताल की खिड़की से कूदा संदिग्ध

वहीं कोटा के नए अस्पताल के कोरोना संदिग्ध वार्ड में एडमिट एक मरीज शुक्रवार को बाथरूम की खिड़की से कूद गया। जैसे ही वहां मौजूद कंपाउंडर को यह बात पता चली तो उसने संबंधित अधिकारियों को बताया। इसके बाद पूरा सिस्टम हरकत में आया और मरीज को फिर से वार्ड में एडमिट किया। वहां अस्थि रोग विभाग के डॉक्टरों ने उसे चेक किया और एक्सरे कराए, पता चला कि उसे मामूली मोच है। मरीज ने बताया कि बच्चे घर में अकेले हैं। उनके खाने-पीने की भी दिक्कत हाे रही है। इसलिए भागने की कोशिश की।

बता दे, राजस्थान में शुक्रवार को 222 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 51, भरतपुर में 42, झालावाड़ में 24, पाली में 19, सीकर में 17 जयपुर में 16, राजसमंद में 12, सिरोही में 10 नागौर में 9, झुंझुनू में 8, बारां में 4, भीलवाड़ा में 3, कोटा में 2, उदयपुर और सवाई माधोपुर में 1-1 पॉजिटिव मिला। वहीं, 3 दूसरे राज्य से आए व्यक्ति भी संक्रमित मिला। वहीं, 5 लोगों की मौत भी हो गई।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में कोरोना संक्रमण सभी 33 जिलों में पहुंच गया है. संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 163 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1 हजार 754 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 577, पाली में 587, भरतपुर में 546, कोटा में 506, नागौर में 490, डूंगरपुर में 373, अजमेर में 362, झालावाड़ में 326, सीकर में 260, चित्तौड़गढ़ में 189, सिरोही में 191, टोंक में 169, जालौर में 168, भीलवाड़ा में 164, राजसमंद में 160, झुंझुनूं में 157, चूरू में 152, बीकानेर में 110, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 85, बाड़मेर में 105, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 82, धौलपुर में 66, दौसा में 63, बारां में 58 सवाई माधोपुर में 24, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14, करौली में 20 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 7, बूंदी में 4 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 28 लोग पॉजिटिव मिले।

अब तक 219 लोगों की मौत

जयपुर में सबसे ज्यादा 106 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 20, कोटा में 18, अजमेर में 9, नागौर, पाली और भरतपुर में 7-7, सीकर में 5, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, सवाई माधोपुर, सिरोही और करौली में 3-3, बारां, बांसवाड़ा, जालौर, अलवर और भीलवाड़ा में 2-2, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 6 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ