न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज सामने आए 171 नए कोरोना मरीज, 9 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती बढ़ती जा रही है। आज मंगलवार को 171 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 9 हजार 271 तक पहुंच गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jun 2020 3:21:34

राजस्थान / आज सामने आए 171 नए कोरोना मरीज, 9 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती बढ़ती जा रही है। आज मंगलवार को 171 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 9 हजार 271 तक पहुंच गई है। आज मिलने वाले मामलों में भरतपुर में 70, जयपुर में 34, झालावाड़ में 23, जोधपुर में 12, अलवर और कोटा में 10-10, दौसा और झुंझुनू में 4-4, चूरू में 2, टोंक और धौलपुर में 1-1 संक्रमित मिले। राज्य में आज 2 लोगों की मौत भी हुई। इनमें भरतपुर और कोटा में 1-1 व्यक्ति ने दम तोड़ा। कुल मृतकों की संख्या 201 पहुंच गई।

प्रदेश में कोरोना काल के शुरुआती 72 दिनों में करीब 4 हजार मरीज मिले थे, जबकि पिछले 20 दिन के अंदर ही 5 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि अभी संक्रमण 6 गुना बढ़ चुका है। 2 मार्च से 16 मई तक जितने मरीज प्रदेशभर में मिले, उतने ही मरीज पिछले 15 दिन में मिल चुके हैं। लेकिन खुशकिस्मती यह है कि प्रदेश में रिकवरी रेट 67% के पार चली गई है।

प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना मरीज जयपुर और जोधपुर से सामने आ रहे है। राज्य के कुल मरीजों के 40% मरीज इन दोनों शहर से सामने आए है। जयपुर में कोरोना मरीज 2000 पार पहुंच गए। यहां संक्रमितों की संख्या 2 हजार 063 हो गई। इसी तरह जोधपुर में 1 हजार 621 संक्रमित हो गए हैं। इन दोनों शहरों में 3684 मरीज हैं।

जयपुर में पॉजिटिव आए लोगों में फल सब्जी विक्रेता 30, दुकानदार और वहां काम करने वाले 23, हलवाई और लेबर 11, लोडिंग वाहन चालक 12, कुक 4, मैकेनिक 4, मेडिकल शॉप पर काम करने वाले 6, बेकरी, धोबी, मिल्कमैन, वाइन सेलर, गैस सप्लायर, मीट सेलर, बार्बर, बैंककर्मी, दो ई-मित्र संचालक और इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं।

बता दे, राजस्थान में टूरिस्ट के लिए संग्रहालय और स्मारक खोल दिए गए है। यहां सुबह अधिकांश जगह सन्नाटा पसरा रहा। इसकी खास वजह पुरातत्व विभाग द्वारा अभी किलों को पर्यटकों के लिए न खोलना है। जब तक सभी स्मारक नहीं खुलेंगे, पर्यटकों काे आकर्षित करना मुश्किल है। देश में कोरोना का असर भी जारी है।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2063 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1621 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 562, कोटा में 487, डूंगरपुर में 368, नागौर में 456, अजमेर में 349, पाली में 517, चित्तौड़गढ़ में 176, टोंक में 166, जालौर में 162, भरतपुर में 367, भीलवाड़ा में 145, सिरोही में 164, राजसमंद में 142, बांसवाड़ा में 85, झुंझुनूं में 141, सीकर में 219, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए), बाड़मेर में 99, बीकानेर में 106, चूरू में 115, झालावाड़ में 292 मरीज मिले हैं।

धौलपुर में 61, अलवर में 69, दौसा में 56, बारां में 42 सवाई माधोपुर में 20, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14, करौली में 17, श्रीगंगानगर में 6, बूंदी में 2, जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 14 लोग पॉजिटिव मिले।

201 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना से अब तक 201 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 98 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 19, कोटा में 17, नागौर और अजमेर में 7-7, पाली में 7, भरतपुर में 6 सीकर में 5, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, सिरोही और करौली में 3-3, बांसवाड़ा, जालौर, अलवर और भीलवाड़ा 2-2, बारां, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए चार व्यक्तियों की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ