न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर / एक ही मकान में मिले 26 कोरोना संक्रमित, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

सुभाष चौक इलाके के चाणक्य मार्ग पर स्थित एक ही मकान में पॉजिटिव पाए गए सभी लोग किराएदार बताए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 4:48:46

जयपुर / एक ही मकान में मिले 26 कोरोना संक्रमित, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

राजस्थान में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 144 नए मरीज सामने आए। इनमें जयपुर में 61 नए मरीज सामने आए है इनमें एक ही मकान में 26 संक्रमित मिले है। एक साथ इतने संक्रमित मिलने के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया है। सुभाष चौक इलाके के चाणक्य मार्ग पर स्थित एक ही मकान में पॉजिटिव पाए गए सभी लोग किराएदार बताए जा रहे हैं। इसके बाद इन सभी मरीजों को सवाई मानसिंह अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बता दे, आज राज्य में पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

राज्य में आज मिलने वाले मामलो में जयपुर के अलावा अलवर में 11, जोधपुर में 8, चूरू में 7, कोटा में 6, सीकर में 5, बाड़मेर में 4, दौसा में 3, जालौर और झालावाड़ में दो-दो, बीकानेर, डूंगरपुर, गंगानगर, सवाई माधोपुर में एक-एक संक्रमित मिला। वहीं, दूसरे राज्य से आया एक व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार 20 पहुंच गया।

कोरोना से आज हुई 5 मौतों में से 2 जयपुर में और 1-1 जोधपुर तथा अजमेर में हुई हैं, जबकि एक अन्य पीड़ित दूसरे राज्य से है। प्रदेश में कोरोना से अब तक कुल 251 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक पाए गए कुल केसेज में से 8 हजार 182 केस पॉजिटिव से नेगेटिव हो चुके हैं। इनमें से 7 हजार 779 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में अब 2 हजार 587 एक्टिव केस हैं। इनमें से 65 आज रिकवर हुए हैं। वहीं 65 को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब प्रवासी की पॉजिटिव संख्या भी 3 हजार 151 हो चुकी है।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 323 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1 हजार 934 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 762, पाली में 602, उदयपुर में 587, कोटा में 530, नागौर में 503, डूंगरपुर में 381, अजमेर में 368, झालावाड़ में 331, सीकर में 296, चित्तौड़गढ़ में 198, सिरोही में 210, टोंक में 175, जालौर में 172, भीलवाड़ा में 176, राजसमंद में 162, झुंझुनूं में 163, चूरू में 161, बीकानेर में 113, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 89, बाड़मेर में 110 मरीज मिले।

उधर, अलवर में 161, धौलपुर में 69, दौसा में 72, बारां में 60 सवाई माधोपुर में 45, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14, करौली में 29, श्रीगंगानगर में 10, बूंदी में 7 पॉजिटिव मिले। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 39 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 251 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 117 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 24, कोटा में 18, अजमेर में 10, भरतपुर में 9, नागौर में 8, पाली में 7, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही और करौली में तीन-तीन, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में दो-दो, धौलपुर, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए 13 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ