न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 199 नए कोरोना केस के साथ कुल मरीजों की संख्या हुई 15431,अब तक 349 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में मंगलवार सुबह कोरोना के 199 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 15 हजार 232 हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 12:05:05

राजस्थान / 199 नए कोरोना केस के साथ कुल मरीजों की संख्या हुई 15431,अब तक 349 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में मंगलवार सुबह कोरोना के 199 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 15 हजार 431 हो चुकी है। आज जयपुर में 89, धौलपुर में 49, भरतपुर में 14, भीलवाड़ा और सिरोही में 10-10, अलवर में 7, बाड़मेर में 6, झुंझुनू में 4, अजमेर और झालावाड़ में 3-3, कोटा में 2, दौसा और दूसरे राज्य से आए एक-एक संक्रमित मिले। राजस्थान में कोरोना से अब तक 349 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 149 की मौत हुई। जयपुर में अब तक कुल 28 हजार 829 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया था। जिसमें से 20 हजार 608 लोगों के क्वारैंटाइन का समय समाप्त हो चुका है। वहीं 8 हजार 221 लोग अब भी क्वारैंटाइन मे हैं। जो व्यक्ति पॉजिटिव के संपर्क में आए और संदिग्ध पाए गए, उन्हे क्वारैंटाइन किया गय था।

बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की पत्नी सहित परिवार के 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि, मलिंगा ने 16 जून को अपनी भी जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद वे 17 जून को जयपुर में कांग्रेस की बाड़ाबंदी में शामिल हुए। फिर 19 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा जाकर वोट भी दिया।

जोधपुर में अब तक 5 युवाओं की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। संक्रमित पाए गए लोग भी सबसे ज्यादा युवा ही हैं। जोधपुर में अब तक कुल 2 हजार 461 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें करीब 1 हजार 537 लोग युवा हैं। जो कुल संक्रमितों का 62% है। युवाओं में भी पुरुष अधिक संक्रमित पाए गए हैं। जिनकी संख्या 973 पहुंच चुकी है। वहीं करीब 564 युवतियां संक्रमितो में शामिल हैं।

8 बार हुए टेस्ट, 5 बार पॉजिटिव और 3 बार निगेटिव रहीं

कोटा मेडिकल कॉलेज में 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें बूंदी के शकरपुरा निवासी महिला भी शामिल है। जो 27 दिन तक कोरोना वार्ड मे एडमिट रही। जो कोटा में सबसे ज्यादा दिन भर्ती रहने वाली पेशेंट हैं। यह बूंदी का पहला कोरोना पॉजिटिव केस था। अधीक्षक डॉक्टर सीएस सुशील ने बताया कि महिला को किसी तरह के लक्षण नहीं थे। इसके बावजूद उनकी रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आ रही थ। उनके 8 बार टेस्ट हुए। इनमें 5 बार पॉजिटिव और 3 बार निगेटिव रहीं।

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 990 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 506 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 372, पाली में 977, उदयपुर में 658, कोटा में 564, नागौर में 598, डूंगरपुर में 415, अजमेर में 458, झालावाड़ में 370, सीकर में 472, चित्तौड़गढ़ में 208, सिरोही में 370, टोंक में 200, जालौर में 233, भीलवाड़ा में 237, राजसमंद में 208, झुंझुनूं में 318, चूरू में 273, बीकानेर में 198, जैसलमेर में 112 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 92, बाड़मेर में 198, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 365, धौलपुर में 464, दौसा में 111, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 75, करौली में 70, हनुमानगढ़ में 48, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 48, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 87 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 349 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 149 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 30, भरतपुर में 30, कोटा में 19, अजमेर में 14, नागौर में 12, पाली में 8, बीकानेर में 7, चित्तौड़गढ़ में 6, अलवर, सिरोही, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, करौली और बारां में 4-4, धौलपुर और भीलवाड़ा में 3-3, चूरू, बाड़मेर, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा और जालौर में दो-दो, गंगानगर, झुंझुनू, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 23 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री