न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 67 नए मामले सामने आए, 15 हजार के करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा; अब तक 349 लोगों की हुई मौत

जयपुर में सोमवार को कोरोना के 28 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 हजार 885 हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Jun 2020 3:22:20

राजस्थान / 67 नए मामले सामने आए, 15 हजार के करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा; अब तक 349 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 67 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 28, धौलपुर में 10, अजमेर, झुंझुनू और कोटा में 6-6, दौसा में 5, टोंक में 2, सिरोही में 1 संक्रमित मिले। इसके साथ दूसरे राज्य से आए 3 भी पॉजिटिव मिले। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार 997 पहुंच गया।

जयपुर में सोमवार को कोरोना के 28 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 हजार 885 हो गई। यहां अब तक 149 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2 हजार 248 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसके बाद 488 ऐसे मरीज बचे है। जिनका कोविड वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। यहां अब तक 140 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिल चुके है। इससे पहले रविवार को राजधानी जयपुर में 60 कोरोना संक्रमित केस सामने आए थे। यहां शहर के विभिन्न इलाकों से रोजाना संक्रमित मिल रहे है।

राज्य में अब तक कुल 6 लाख 99 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 14 हजार 997 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 11 हजार 661 लोग रिकवर हो चुके। जिसमें से 11 हजार 421 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 2 हजार 987 एक्टिव केस ही बचे हैं।

रविवार को मिले 393 मरीज

इससे पहले रविवार को कोरोना के 393 नए मामले सामने आए। इनमें धौलपुर में 112, जयपुर में 60, जोधपुर में 37, पाली में 30, झुंझुनू में 22, राजसमंद और भरतपुर में 16-16, सीकर में 15, सिरोही में 14, अलवर में 12, करौली में 10, बाड़मेर में 9, जालौर में 7, डूंगरपुर में 6, भीलवाड़ा में 5, उदयपुर और अजमेर में 4-4, नागौर और चूरू में 3-3, टोंक और झालावाड़ा में 2-2, जैसलमेर में 1 और दूसरे राज्य से आए 3 संक्रमित मिले। वहीं, 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें जयपुर में 4, अलवर, भरतपुर और नागौर में दो-दो, अजमेर और राज्य में बाहर से आए एक-एक की मौत हो गई।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 887 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 461 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 332, पाली में 945, उदयपुर में 645, कोटा में 561, नागौर में 597, डूंगरपुर में 414, अजमेर में 455, झालावाड़ में 367, सीकर में 443, चित्तौड़गढ़ में 204, सिरोही में 359, टोंक में 200, जालौर में 230, भीलवाड़ा में 227, राजसमंद में 199, झुंझुनूं में 314, चूरू में 247, बीकानेर में 189, जैसलमेर में 112 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 92, बाड़मेर में 192, मरीज मिले हैं। अलवर में 352, धौलपुर में 412, दौसा में 109, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 75, करौली में 70, हनुमानगढ़ में 48, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 40, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 83 लोग पॉजिटिव मिले।

अब तक 349 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना से अब तक 349 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 149 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 30, भरतपुर में 30, कोटा में 19, अजमेर में 14, नागौर में 12, पाली में 8, बीकानेर में 7, चित्तौड़गढ़ में 6, अलवर, सिरोही, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, करौली और बारां में 4-4, धौलपुर और भीलवाड़ा में 3-3, चूरू, बाड़मेर, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, गंगानगर, झुंझुनू, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 23 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

उधर सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि किसी निजी अस्पताल में कोरोना केस आता है और अस्पताल उसका इलाज करने में सक्षम है तोे रेफर नहीं करेगा। मरीज को गंंभीर बीमारी है और अस्पताल इलाज करने में असक्षम है तो वह अन्य निजी अस्पताल में रेेफर कर सकेगा। एसीएस रोहित सिंह ने बताया कि आदेश स्पष्ट हैं कि कोई भी निजी अस्पताल कोरोना के मरीज को अपने यहां से नहीं भेजेगा। सामने आया था कि कई अस्पताल व्यक्ति के पॉजिटिव आते ही उसे किसी भी सरकारी अस्पताल में भेज देते थे। जबकि वे ऐेसा नहीं कर सकते थे। यदि व्यक्ति सामान्य बीमार है और कोरोना पॉजिटिव आ गया तो उसी अस्पताल में इलाज किया जाए। यदि व्यक्ति गंभीर है और वह अस्पताल उस बीमारी का इलाज नहीं कर सकता तो ही अन्य अस्पताल में रेफर कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री