न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज सुबह 54 नए पॉजिटिव मिले, पाली में एक की मौत; अजमेर / नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी निकला संक्रमित

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा हैं। सरकार की सैकड़ों कोशिशों के बावजूद यहां पर कोरोना मरीज हर दिन लगातार बढ़ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 May 2020 1:15:16

राजस्थान / आज सुबह 54 नए पॉजिटिव मिले, पाली में एक की मौत; अजमेर / नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी निकला संक्रमित

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा हैं। सरकार की सैकड़ों कोशिशों के बावजूद यहां पर कोरोना मरीज हर दिन लगातार बढ़ रहे हैं। राजस्थान में शुक्रवार 9 बजे तक आई रिपोर्ट के अनुसार 54 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से कोटा में 17, डूंगरपुर में 14, जयपुर में 13, झुंझुनूं में 6, अजमेर में 2, दौसा और बीकानेर में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही यहां पर कोराना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6281 पहुंच गया है। उधर, पाली में एक संक्रमित की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 152 पर पहुंच गया। इनमें जयपुर में 79 (जिसमें चार यूपी से), जोधपुर में 17, कोटा में 13, पाली, भरतपुर और अजमेर में 5, सीकर और नागौर में 4-4, बीकानेर में 3, जालौर, करौली, अलवर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में 2-2, उदयपुर, बांसवाड़ा, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए एक व्यक्ति की भी मौत हुई।

बता दें कि, राजस्थान में प्रवासियों के आने से कोरोना के मामलों में तेजी आई है। राजस्थान में प्रवासियों का कोरोना पॉजिटिव मिलना चिंता का विषय बन गया है। राजस्थान में 33 में से 32 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है। प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1701 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं।

राजस्थान में वापस आने वाले प्रवासियों की बड़ी संख्या को देखते हुए, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक प्रवासी को 14 दिनों के लिए खुद को क्वारंटीन करना होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा, प्रवासियों की वापसी एक चुनौती पेश करती है और सरकार ने इसलिए क्वारंटीन को अपनी प्राथमिकता के रूप में निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग क्वारंटीन सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। राज्य मंत्री ने स्थानीय प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सुनिश्चित करें कि उनके संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त सुविधाएं हों।

अजमेर / नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी संक्रमित निकला

लॉकडाउन के दौरान 17 साल की लड़की से गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार युवकों में से एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस आरोपी का नाम हबीबुल्ला है। हबीबुल्ला, असगर और राहिक की गिरफ्तारी 19 मई को हुई थी। हबीबुल्ला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब पीड़ित लड़की और पुलिसकर्मियों समेत आरोपी के संपर्क में आए सभी लोगों के सैम्पल की जांच की जा रही है।

कृषक कल्याण शुल्क 2% से घटाकर 0.5% किया गया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि उत्पादों पर कृषक कल्याण शुल्क 2% से घटाकर 0.5% कर दिया है। ऊन को शुल्क से मुक्त रखा गया है।

बड़ी खबर / कोटा से छात्रों की वापसी का राजस्थान के 36 लाख के बिल का योगी सरकार ने किया भुगतान

जयपुर से 1 घंटे में 2 विमानों की आवाजाही होगी

देशभर में 25 मई से घरेलू उड़ान शुरू हो रही हैं। जयपुर एयरपोर्ट से एक घंटे में अधिकतम दो विमानों की आवाजाही होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर सैनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

दो महीने लॉकडाउन के बाद उड़ान भरने को फिर तैयार देश, टिकटों की बुकिंग शुरू

6 ट्रेन जयपुर से चलेंगी

रेलवे 1 जून से स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है। इनमें से 6 ट्रेन जयपुर से चलेंगी। ये ट्रेनें नियमित चलने वाली ही हैं, लेकिन इन्हें 30 जून तक जीरो लगाकर विशेष नंबर से चलाया जाएगा। इनके रूट, टाइम, स्टॉपेज, कोच और किराया नियमित ट्रेन की तरह ही होगा। जनरल कोच को आरक्षित किया है। जनरल कोच को सैकंड सीटिंग की तर्ज पर ऑनलाइन बुक किया जाएगा। इनमें आरएसी और वेटिंग लिस्ट के भी टिकट जारी किए जाएंगे, लेकिन सीट कन्फर्म नहीं हुई तो यात्रा की अनुमति नहीं होगी। रेलवे ट्रेन में कंबल-चादर नहीं देगा।

वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा आज से इन जगहों पर हो सकेंगी 200 ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग

जयपुर में अब तक 89 सुपर स्प्रेडर संक्रमित मिले

जयपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले है यहां संक्रमण के 1701 मामले सामने आ चुके है। हालाकि, 1062 लोग ठीक भी हो चुके हैं। यहां 75 लोगों की मौत इस वायरस से हुई है। इसके साथ ही जयपुर में अब तक 89 सुपर स्प्रेडर्स संक्रमित मिले हैं। इनमें फल-सब्जी वाले 46, किराना दुकान वाले 17, ऑटो चालक 9 , मैकेनिक, कुक, मेडिकल स्टोर वाले चार-चार और एक-एक वाइन शॉप घरेलू गैस सप्लायर, दूधवाला, चायवाला और बार्बर शामिल हैं। ज्यादा लोगों के संपर्क में आने वालों को सुपर स्प्रेडर कहा जाता है। इनसे संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ