न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज मिले 480 नए मरीज, 7 लोगों की हुई मौत, कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 19532; जयपुर एयरपोर्ट पर पायलट निकला कोरोना (+)

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला अभी जारी है। आज 480 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 19532 तक पहुंच गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 9:42:55

राजस्थान / आज मिले 480 नए मरीज, 7 लोगों की हुई मौत, कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 19532; जयपुर एयरपोर्ट पर पायलट निकला कोरोना (+)

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला अभी जारी है। आज 480 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 19532 तक पहुंच गई है। आज अलवर में 54, बीकानेर में 46, बाड़मेर में 43, जालौर में 42, जयपुर में 40, धौलपुर में 39, भरतपुर में 30, जोधपुर में 29, नागौर में 26, पाली में 22, उदयपुर में 20, सीकर में 16, कोटा में 14, डूंगरपुर में 13, झुंझुनू में 11, सिरोही में 8, अजमेर में 7, दौसा में 4, करौली में 3, टोंक और राजसमंद में 2-2, हनुमानगढ़, गंगानगर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर और बीएसएफ में 1-1, दूसरे राज्य से आए 4 लोग संक्रमित मिले। वहीं, सात लोगों की मौत भी हो गई। इनमें धौलपुर में 3, सीकर, भरतपुर, झुंझुनू और दूसरे राज्य से आए 1-1 व्यक्ति शामिल है। जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 447 पहुंच गई।

2 दिन से लापता कोरोना मरीज

उधर, कोटा में पूरे चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, गुरुवार रात की रिपोर्ट में पॉजिटिव आया एक मरीज फिलहाल गायब है। उसे न मेडिकल टीमें ढूंढ पाई, न पुलिस। गुरुवार रात की रिपोर्ट में 10 मरीज पॉजिटिव आए थे। इसी में एक 35 साल का युवक भी था, जिसने सैंपल देते वक्त सोगरिया का एड्रेस लिखाया था। रात को जैसे ही रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो हमेशा की तरह मेडिकल कॉलेज की रैपिड रेस्पोंस टीमों ने मरीजों को कोविड वार्ड (Covid Ward) में शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस भेजना शुरू कर दिया। लेकिन उक्त युवक का मोबाइल बंद मिला। उसके एड्रेस पर ढूंढवाने का प्रयास किया, लेकिन वह बताए गए पते पर भी नहीं मिला।

अजमेर में कोरोना चेन बनने का खतरा

अजमेर जेएलएन के 2 चिकित्सक, 5 नर्सिंगकर्मी, सिपाही और नगर निगम कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी आमजन से सीधे जुड़े थे। चिकित्सा विभाग ने इन सभी को सूपर स्प्रेडर माना है। विभाग द्वारा इन सभी के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। वहीं, कोरोना चेन बनने की स्थिति में शहर में अचानक से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

जयपुर एयरपोर्ट पर पायलट निकला कोरोना संक्रमित

उधर, जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार शाम को एक पायलट के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खलबली मच गई। इंडिगो एयरलाइंस में कार्यरत पायलट कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस पायलट ने 2 जुलाई को दुबई से जयपुर के बीच फ्लाइट का उड़ाई थी। जयपुर में पायलट ने ड्यूटी ऑफ होने के बाद होटल मैरियट में स्टे भी किया था। शनिवार को पॉजिटिव आने के बाद पायलट को तुंरत महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। अब एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस प्रबंधन पायलट के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुट गया है। जयपुर एयरपोर्ट पर किसी स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह पहला मामला है।

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 481 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 995 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 735, पाली में 1 हजार 168, उदयपुर में 772, धौलपुर में 740, कोटा में 728, नागौर में 696, डूंगरपुर में 461, अजमेर में 568, झालावाड़ में 375, सीकर में 613, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 554, टोंक में 204, जालौर में 351, भीलवाड़ा में 265, राजसमंद में 276, झुंझुनूं में 386, चूरू में 331, बीकानेर में 435, जैसलमेर में 129 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 99, बाड़मेर में 435 मरीज मिले हैं।

अलवर में 656, दौसा में 170, बारां में 67, सवाई माधोपुर में 109, करौली में 108, हनुमानगढ़ में 81, प्रतापगढ़ में 74 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 60, बूंदी में 15 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 53 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 131 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 447 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 163 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 53, भरतपुर में 39, कोटा में 23, अजमेर में 19, बीकानेर में 16, नागौर में 12, धौलपुर में 10, पाली में 9, सिरोही, सीकर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, झुंझुनू, गंगानगर, दौसा और उदयपुर में 3-3, चूरू, बांसवाड़ा और जालौर में दो-दो, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 30 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री