न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बेकाबू कोरोना, आज 13 लोगों की हुई मौत, 253 नए केस आए सामने; 10337 हुआ संक्रमितों का कुल आंकड़ा

जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 106 हो गयी है जबकि जोधपुर में 21 और कोटा में 18 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 12 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jun 2020 11:08:35

राजस्थान  में  बेकाबू कोरोना, आज 13 लोगों की हुई मौत, 253 नए केस आए सामने; 10337 हुआ संक्रमितों का कुल आंकड़ा

राजस्थान में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 253 नए मामले सामने आए। इनमें भरतपुर में 63, जोधपुर में 56, जयपुर में 36, सवाई माधोपुर में 15, पाली में 14, सीकर में 13, चूरू में 10, उदयपुर और करौली में 9-9, सिरोही और नागौर में 4-4, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और कोटा में 3-3, दौसा में 2, राजसमंद, झुंझुनू, डूंगरपुर, बाड़मेर, अजमेर, बीकानेर, धौलपुर, बारां और दूसरे राज्य से आए 1-1 व्यक्ति संक्रमित मिले।

जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव की संख्या 10 हजार 337 पहुंच गई। वहीं, 13 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में 4, भरतपुर, भीलवाड़ा, धौलपुर, जोधपुर, कोटा, नागौर, सवाई माधोपुर में 1-1 की मौत हुई। साथ ही राज्य के बाहर से आए 2 लोगों की भी मौत हो गई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 231 पहुंच गया।

जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 106 हो गयी है जबकि जोधपुर में 21 और कोटा में 18 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 12 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

8 जून को नहीं खुलेंगे मंदिर

राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजस्थान सरकार ने 8 जून से धार्मिक स्थान खोलने के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके साथ ही 8 जून से होटल, रेस्टोरेंट और शोपिंग मॉल को खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं। राज्य सरकार ने सख्त शर्तों के साथ कल्ब भी खोलने की मंजूरी दे दी है। इसे लेकर सकार ने जरूरी गाइडलाइन जारी कर दी है। साथ ही लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है। सरकार ने लॉकडाउन 5 का संशोधित आदेश जारी कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी निर्देश में होटल, रेस्टोरेंट और कल्ब को लेकर सभी जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि शर्तों के साथ ही इन पब्लिक प्लेस को खोलने की अनुमति दी जा ही है। इन जगहों पर नई गाइडलाइन का पालन सख्त तौर पर सभी को करना होगा।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 190 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1 हजार 809 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 586, पाली में 587, भरतपुर में 609, कोटा में 506, नागौर में 494, डूंगरपुर में 374, अजमेर में 363, झालावाड़ में 326, सीकर में 273, चित्तौड़गढ़ में 191, सिरोही में 195, टोंक में 169, जालौर में 168, भीलवाड़ा में 166, राजसमंद में 161, झुंझुनूं में 158, चूरू में 152, बीकानेर में 110, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 85, बाड़मेर में 106, मरीज मिले हैं।

अलवर में 82, धौलपुर में 66, दौसा में 64, बारां में 58 सवाई माधोपुर में 39, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14, करौली में 29 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 7, बूंदी में 4 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 28 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 231 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 110 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 21, कोटा में 18, अजमेर में 9, भरतपुर और नागौर में 8-8, पाली में 7, सीकर में 5, सवाई माधोपुर, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, भीलवाड़ा, सिरोही और करौली में 3-3, बारां, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में दो-दो, धौलपुर, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए आठ व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका