न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / कोरोना के 104138 केस, पिछले 24 घंटे में मिले 1730 संक्रमित

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। सोमवार को 1730 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 104138 पहुंच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 10:00:34

राजस्थान / कोरोना के 104138 केस, पिछले 24 घंटे में मिले 1730 संक्रमित

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। सोमवार को 1730 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 104138 पहुंच गया। वहीं, 14 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ ही मौत का कुल आंकड़ा 1 हजार 250 पहुंच गया।

सोमवार को जयपुर में 345, जोधपुर में 245, कोटा में 146, अलवर में 129, अजमेर में 122, भीलवाड़ा में 83, बीकानेर में 66, उदयपुर में 56, नागौर में 49, पाली में 47, सीकर में 44, बांसवाड़ा में 38, बूंदी में 32, हनुमानगढ़ में 34, सवाई माधोपुर में 28, चित्तौड़गढ़ में 28, गंगानगर और चूरू में 23-23, जालौर में 22, बारां में 21, टोंक में 19, झालावाड़ में 18, झुंझुनू में 17, डूंगरपुर में 16, सिरोही और राजसमंद में 14-14, भरतपुर में 12, धौलपुर और बाड़मेर में 10-10, करौली में 8, जैसलमेर में 7, प्रतापगढ़ में 3, दौसा में 1 संक्रमित मिले।

वहीं, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर और जयपुर में 2-2, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, सीकर, उदयपुर, करौली में 1-1 की मौत हुई।

जयपुर में सबसे ज्यादा मौतें

राजस्थान में कोरोना से अब तक 1250 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 296 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 119, कोटा में 89, बीकानेर में 90, भरतपुर में 73, अजमेर में 84, पाली में 48, नागौर में 44, उदयपुर में 34, धौलपुर में 23 और सिरोही में 15 मरीजों की जान गई है। वहीं, अलवर में 31, सीकर में 25, बाड़मेर में 23, ​राजसमंद में 18, सवाई माधोपुर में 16, भीलवाड़ा में 15, बारां में 13, डूंगरपुर में 12, गंगानगर में 8, जालौर में 13, ​करौली में 8, टोंक में 13, चित्तौड़गढ़ में 10, दौसा में 8, झुंझुनूं​ में 6 और प्रतापगढ़ में 7, चूरू में 7, बांसवाड़ा में 7, सिरोही में 12, झालावाड़ में 9, जैसलमेर में 5, बूंदी में 4-4, हनुमानगढ़ में 2 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।

जयपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां अब तक 15 हजार 334 मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद जोधपुर में 15 हजार 300, अलवर में 9 हजार 144 केस सामने आए हैं। इसी तरह, अजमेर में 5388, बांसवाड़ा में 908, बारां में 1 हजार 29, बाड़मेर में 2 हजार 505, भरतपुर में 3 हजार 940, भीलवाड़ा में 2 हजार 630, बीकानेर में 5 हजार 313, बूंदी में 986, चित्तौड़गढ़ में 1 हजार 295, चूरू में 1274, दौसा में 703, धौलपुर में 2546, डूंगरपुर में 1 हजार 319, गंगानगर में 952, हनुमानगढ़ में 600, जैसलमेर में 537, जालौर में 1 हजार 515, झालावाड़ में 2 हजार 111, झुंझुनूं में 1 हजार 276, करौली में 704, कोटा में 7 हजार 666, नागौर में 2 हजार 893, पाली में 4 हजार 635, प्रतापगढ़ में 622, राजसमंद में 1 हजार 482, सवाई माधोपुर में 707, सीकर में 3 हजार 210, सिरोही में 1 हजार 551, टोंक में 840, उदयपुर में 2 हजार 888 केस सामने आ चुके हैं।

आज सुबह 11:30 बजे देश के नामचीन डॉक्टर प्रदेश की जनता से होंगे रूबरू

उधर, कोरोनाकाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार सुबह 11:30 बजे देश के नामचीन डॉक्टरों के साथ पहली बार प्रदेश की जनता से सीधे रूबरू होंगे। इस दौरान वे ग्राम पंचायत स्तर पर पंच-सरपंच से संवाद करेंगे और कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बताएंगे।

सीएम की पहल पर रणदीप गुलेरिया, देवी शेट्टी, एसके सरीन व नरेश त्रेहान सहित देश के बड़े चिकित्सक लोगों को कोरोना से बचाव व सावधानियाें के बारे में बताएंगे। ताकि लोगों को लापरवाही के कारण संभावित गंभीर परिणामों का पता चल सके। पूरे प्रोग्राम को सीएम के निर्देशानुसार तैयार कराया गया है। इसका सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत