न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 524 नए मरीज मिले, पांच की मौत; जोधपुर में 3 हजार से ज्यादा संक्रमित; कुल आंकड़ा 20,688

राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 632 नए मरीज सामने आए थे वहीं आज सोमवार को भी मरीजों के मिलने की संख्या में तेजी रही। सोमवार को कोरोना के 524 नए मामले सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jul 2020 10:54:45

राजस्थान / 524 नए मरीज मिले, पांच की मौत; जोधपुर में 3 हजार से ज्यादा संक्रमित; कुल आंकड़ा 20,688

राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 632 नए मरीज सामने आए थे वहीं आज सोमवार को भी मरीजों के मिलने की संख्या में तेजी रही। सोमवार को कोरोना के 524 नए मामले सामने आए। इनमें पाली में 80, भरतपुर में 65, जालौर में 58, अलवर में 55, जयपुर में 47, अजमेर में 28, बीकानेर में 26, जोधपुर और बाड़मेर में 25-25, नागौर में 21, धौलपुर में 11, उदयपुर में 10 सिरोही, कोटा और झुंझुनू में 9-9, सीकर में 8, डूंगरपुर में 7, राजसमंद में 6, दौसा में 5, सवाई माधोपुर और हनुमानगढ़ में 4-4, करौली में 3, भीलवाड़ा में 2, टोंक में 1 संक्रमित मिले। वहीं दूसरे राज्य से आए 5 लोग भी संक्रमित मिले। साथ ही बीएसएफ का 1 जवान भी संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 20 हजार 688 पहुंच गया। वहीं, आज 5 लोगों की मौत भी हुई है। इनमें अजमेर में 2, जयपुर, नागौर और दूसरे राज्य से आए 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 461 पहुंच गया।

जोधपुर में तीन हजार से ज्यादा हुए मरीज

वहीं, जोधपुर में कोरोना मरीजों की संख्या तीन हजार के पार हो गए है। अब तक कुल 3005 मरीज शहर में मिल चुके हैं। जब से शहर अनलॉक हुआ, संक्रमित मिलने की गति लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में पहला मरीज 21 मार्च को मिला था। इसके बाद 100 मरीज मिलने में जहां 24 दिन लगे, वहीं 1000 मरीज मिलने में 58 दिन लग गए थे। यानी पहले 100 से 1000 मरीज तक आंकड़ा पहुंचने में 34 दिन लगे थे। इसके बाद 1000 मरीज सिर्फ 24 दिन में मिल गए और आंकड़ा 2000 के पार हो गया। अब नए 1000 मरीज 23 दिन में सामने आ चुके हैं। शहर में कुल 3005 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं।

उधर अजमेर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उस क्षेत्र में बेरिकेडिंग लगाने वाला एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। युवक का उपचार चल रहा है। वह कई लोगों के संपर्क में रहा है। विभाग अब उसकी हिस्ट्री तलाशने में जुटा है।

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 575 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 3 हजार 77 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 834, पाली में 1 हजार 294, उदयपुर में 792, धौलपुर में 779, कोटा में 745, नागौर में 747, डूंगरपुर में 469, अजमेर में 627, झालावाड़ में 378, सीकर में 633, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 590, टोंक में 208, जालौर में 450, भीलवाड़ा में 270, राजसमंद में 319, झुंझुनूं में 410, चूरू में 336, बीकानेर में 518, जैसलमेर में 129 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 99, बाड़मेर में 467 मरीज मिले हैं।

इसके अलावा, अलवर में 758, दौसा में 182, बारां में 71, सवाई माधोपुर में 113, करौली में 113, हनुमानगढ़ में 87, प्रतापगढ़ में 139 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 60, बूंदी में 15 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 139 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 461 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 164 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 59, भरतपुर में 39, कोटा में 24, अजमेर में 21, बीकानेर में 17, नागौर में 13, धौलपुर में 10, पाली में 9, सिरोही, सीकर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, उदयपुर, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, चूरू, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 31 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका