न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 711 नए पॉजिटिव मिले, 7 की मौत, कुल 28500 केस

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 711 नए केस सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28,500 पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jul 2020 11:56:12

राजस्थान / 711 नए पॉजिटिव मिले, 7 की मौत, कुल 28500 केस

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 711 नए केस सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 हजार 500 पहुंच गई है। आज अलवर में 116, पाली में 96, जोधपुर में 94, बीकानेर में 67, जयपुर में 61, भरतपुर में 56, कोटा में 54, अजमेर में 39, बाड़मेर में 31, चूरू मे 13, राजसमंद में 20, उदयपुर में 12, नागौर में 9, भीलवाड़ा में 7, जैसलमेर में 6, सीकर में 5, दौसा में 4, झालावाड़, हनुमानगढ़ और टोंक में 3-3, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, गंगानगर और बांसवाड़ा में 2-2, करौली, बूंदी, सवाई माधोपुर और दूसरे राज्य से आए एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले। वहीं, 7 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इनमें बाड़मेर में 3, राजसमंद, भरतपुर, जोधपुर और पाली में एक-एक की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 553 पहुंच गया।

राज्य में अब तक कुल 11 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें कुल 28 हजार 500 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 21 हजार 144 लोग रिकवर हो चुके। इसमें से 20 हजार 459 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 6 हजार 803 एक्टिव केस ही बचे हैं।

राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले जोधपुर से सामने आए है। यहां 4 हजार 575 (इनमें 47 ईरान से आए) संक्रमित हैं। बता दे, कुछ दिन पहले तक जयपुर में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे थे लेकिन अब जोधपुर में मरीजों के मिलने की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी हुई है।

उधर, काेराेना काे देखते हुए उदयपुर में फतहसागर पाल और सहेलियों की बाड़ी में इस बार 20 और 21 जुलाई काे हरियाली अमावस का मेला नहीं लगेगा। नगर निगम की सांस्कृतिक समिति ने यह तय किया है। इस निर्णय से 121 साल पुरानी परंपरा टूटेगी। मेला लगने की शुरुआत 1899 में महाराणा फतहसिंह के समय हुई थी। दूसरे दिन सिर्फ महिलाओं का मेला लगता है। मेले में इन दाे दिनाें में हजाराें की संख्या में लाेग आते हैं।

जोधपुर के अलावा मरीजों की बात करे तो जयपुर में 4 हजार 285 (2 इटली के नागरिक), भरतपुर में 2 हजार 116, पाली में 1 हजार 843, उदयपुर में 958, धौलपुर में 907, कोटा में 986, नागौर में 1 हजार 66, डूंगरपुर में 514, अजमेर में 1 हजार 17, झालावाड़ में 393, सीकर में 730, चित्तौड़गढ़ में 216, सिरोही में 740, टोंक में 224 संक्रमित हैं।

वहीं, जालौर में 761, भीलवाड़ा में 350, राजसमंद में 444, झुंझुनूं में 494, चूरू में 499, बीकानेर में 1335, जैसलमेर में 140 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 111, बाड़मेर में 856, मरीज मिले हैं। इसके अलावा, अलवर में 1650, दौसा में 235, बारां में 78, सवाई माधोपुर में 142, करौली में 166, हनुमानगढ़ में 146, प्रतापगढ़ में 157 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 105, बूंदी में 36 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 171 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 553 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 179 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 66, भरतपुर में 46, कोटा में 29, अजमेर में 26, बीकानेर में 18, नागौर में 19, पाली में 16, धौलपुर में 14, उदयपुर और सिरोही में 10 मरीजों की जान गई है। इसके अलावा, सवाई माधोपुर में 9, बाड़मेर, सीकर और अलवर में 8-8, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, राजसमंद और करौली में 5-5, झुंझुनू और बारां में 4-4, जालौर, गंगानगर और दौसा में 3-3, टोंक, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 34 मरीजों की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका