राजस्थान में गरमाती सियासत के साथ-साथ कोरोना के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे है। सोमवार को कोरोना के 544 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 24936 पहुंच गया है। वहीं, 8 लोगों की मौत हो गई। आज मिले मरीजों की बात करे तो जोधपुर में 105, जालौर में 95, बीकानेर में 62, जयपुर में 52, अलवर में 42, उदयपुर में 31, अजमेर में 20, राजसमंद में 17, बाड़मेर में 16, नागौर में 15, भरतपुर में 13, करौली और धौलपुर में 9-9, कोटा, हनुमानगढ़, गंगानगर और दौसा में 8-8, सिरोही और चूरू में 6-6, डूंगरपुर में 5, सीकर, प्रतापगढ़ और झालावाड़ में 2-2, सवाई माधोपुर, झुंझुनू और भीलवाड़ा में 1-1 संक्रमित मिले। वहीं, जयपुर और धौलपुर में 2-2, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर और दूसरे राज्य से आए 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई।
प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमण जयपुर में है। यहां अभी तक कोरोना के 3 हजार 963 (2 इटली के नागरिक) मिल चुके है। वहीं, राज्य में हुई 518 मौतों में से जयपुर में सबसे ज्यादा 175 की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 3971 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1984, पाली में 1506 और अलवर में 1250, उदयपुर में 901, धौलपुर में 846, कोटा में 813, नागौर में 942, डूंगरपुर में 494, अजमेर में 780, झालावाड़ में 382, सीकर में 706, चित्तौड़गढ़ में 215, सिरोही में 677, टोंक में 214, जालौर में 679, भीलवाड़ा में 291, राजसमंद में 387, झुंझुनूं में 455, चूरू में 391, बीकानेर में 955, जैसलमेर में 132 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 104, बाड़मेर में 713, मरीज मिले हैं। इसके अलावा, दौसा में 220, बारां में 76, सवाई माधोपुर में 132, करौली में 149, हनुमानगढ़ में 137, प्रतापगढ़ में 149 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 80, बूंदी में 22 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 164 लोग पॉजिटिव मिले।
राज्य में अब तक कुल 10 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 24936 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 18630 लोग रिकवर हो चुके। जिसमें से 18199 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 5788 एक्टिव केस ही बचे हैं।
राजस्थान में जयपुर के अलावा जोधपुर में 65, भरतपुर में 42, कोटा में 27, अजमेर में 24, बीकानेर में 18, नागौर में 18, धौलपुर में 13, पाली में 15, सिरोही और सवाई माधोपुर में 8-8, अलवर, उदयपुर और सीकर में 7-7, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, बाड़मेर में 5, करौली और बारां में 4-4, जालौर, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, टोंक, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद और प्रतापगढ़ में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 32 व्यक्ति की भी मौत हुई है।














