न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 84 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या हुई 13626, आज 10 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 84 नए केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 31, जयपुर में 28, सिरोही में 7, झुंझुनू में 6, झालावाड़ में 5, चूरू में 3, डूंगरपुर और राजसमंद में 2-2 संक्रमित मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Jun 2020 2:11:08

राजस्थान / 84 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या हुई 13626, आज 10 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 84 नए केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 31, जयपुर में 28, सिरोही में 7, झुंझुनू में 6, झालावाड़ में 5, चूरू में 3, डूंगरपुर और राजसमंद में 2-2 संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 626 पहुंच गया। वहीं, 10 लोगों की मौत भी रिकॉर्ड की गई। इनमें सबसे ज्यादा भरतपुर में 6, बीकानेर में 2, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में 1-1 की मौत हुई। जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 323 पहुंच गया।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं शुरू

वहीं, लॉकडाउन की वजह से तीन महीने पूर्व स्थगित की गईं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की शेष परीक्षाएं आज से फिर शुरू हो गईं। पहले दिन 12वीं विज्ञान वर्ग के गणित विषय का पेपर हुआ। 30 जून तक चलने वाली बोर्ड की परीक्षा में कुल 20.58 लाख परीक्षार्थी प्रविष्ट हो रहे हैं। कक्षा 10वीं व समकक्ष परीक्षाएं 27 जून से शुरू होंगी। सोशल डिस्टेंसिंग के सभी मानक पूरे करते हुए परीक्षा ली गई। वहीं, सेंटर में घुसने से पहले स्टूडेंट्स के हाथ भी सैनिटाइज करवाए गए।

उदयपुर / हैल्थ वर्कर की मौत

एमबी अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी विंग के कोरोना आईसीयू में कोरोना संक्रमित भर्ती चित्तौड़गढ़ के पहुना में पदस्थ 51 वर्षीय मेल नर्स ओमप्रकाश जीनगर की मौत हो गई। उदयपुर संभाग में कोरोना से किसी हैल्थ वर्कर की मौत का यह पहला मामला है। मृतक मेल नर्स के पॉलीथिन पैक शव का अंतिम संस्कार 27 साल के बेटे ने पीपीई किट पहनकर अशोक नगर श्मशान के गैस शवदाहगृह में किया।

जयपुर में सबसे ज्यादा केस

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 704 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 301 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 129, पाली में 853, उदयपुर में 629, कोटा में 549, नागौर में 571, डूंगरपुर में 393, अजमेर में 436, झालावाड़ में 351, सीकर में 410, चित्तौड़गढ़ में 202, सिरोही में 322, टोंक में 187, जालौर में 204, भीलवाड़ा में 201, राजसमंद में 170, झुंझुनूं में 267, चूरू में 212, बीकानेर में 146, जैसलमेर में 95 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 156, मरीज मिले हैं।

उधर अलवर में 315, धौलपुर में 243, दौसा में 97, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 66, करौली में 46, हनुमानगढ़ में 45, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 31, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 69 लोग पॉजिटिव मिले।

सबसे ज्यादा मौतें जयपुर में

राजस्थान में कोरोना से अब तक 323 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 141 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 28, भरतपुर में 26, कोटा में 18, अजमेर में 12, नागौर में 10, पाली में 8, बीकानेर में 7, चित्तौड़गढ़ में 6, सिरोही, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां में 4, धौलपुर, अलवर, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा और जालौर में दो-दो बाड़मेर, गंगानगर, झुंझुनू, राजसमंद, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 23 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री