न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 11 हजार के पार हुआ मरीजों का आंकड़ा, आज सामने आए 144 नए संक्रमित केस, 5 की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 144 नए मरीज सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 1:52:41

राजस्थान / 11 हजार के पार हुआ मरीजों का आंकड़ा, आज सामने आए  144 नए संक्रमित केस, 5 की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 144 नए मरीज सामने आए। इनमें जयपुर में 61, भरतपुर में 30, अलवर में 11, जोधपुर में 8, चूरू में 7, कोटा में 6, सीकर में 5, बाड़मेर में 4, दौसा में 3, जालौर और झालावाड़ में दो-दो, बीकानेर, डूंगरपुर, गंगानगर, सवाई माधोपुर में एक-एक संक्रमित मिला। वहीं, दूसरे राज्य से आया एक व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार 20 पहुंच गया। वही आज पांच मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें जयपुर में दो, अजमेर, जोधपुर और दूसरे राज्य से आए एक-एक व्यक्ति शामिल है। मौतों का कुल आंकड़ा 251 पहुंच गया। राज्य में अब तक कुल 5 लाख 18 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 11 हजार 20 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 8 हजार 182 लोग रिकवर हो चुके। जिसमें से 7 हजार 779 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 2 हजार 587 एक्टिव केस ही बचे हैं।

धार्मिक स्थल खोलने की हुई पूरी तैयारी, बस सरकार की हां का इंतजार

राजस्थान के धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए खोलने की कुछ प्रबंधन समितियों ने पूरी तैयारी कर ली है। हालाकि, अभी राज्य सरकार की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए मंदिर परिसर में छह-छह फीट की दूरी पर गोले बनाए गए हैं। मंदिरों की घंटियां बांध दी गई हैं। कोटा के रेतवाली में स्थित जगतमाता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बड़े-बड़े गोले बना दिए गए हैं।

coronavirus,coronavirus cases in rajasthan,rajasthan news,jaipur news,jodhpur news,coronavirus news,news,hindi news

जयपुर / खुले परकोटे के पांच और बाजार

जयपुर परकोटे में पांच बाजार और मंगलवार को खोल दिए गए है। इनमें कटला पुरोहितजी मनिहारी, दड़ा मार्केट, धुला हाउस, घी वालों का रस्ता और लाल सांडजी का रास्ता खोले गए। मार्केट खुलने के साथ यहां सोशल डिस्टेंसिंग की भी ध्यान रखा जा रहा है। सड़कों पर लोगों के खड़े होने के लिए गोले बना दिए गए हैं। बाजार में एंट्री से पहले थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

जोधपुर / शहर में 5 नए कंटेनमेंट जोन घोषित

जोधपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने मसूरिया जोन की 5 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया। इसमें चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके के शंकर नगर डी सेक्टर के सामने की दो गली (वर्धमान सोसायटी के सामने), धनलक्ष्मी फैंसी स्टोर के सामने वाली गली, बालाजी प्रॉपर्टी वाली गली, कृष्णा ज्वेलर्स के पास और रतन नगर शामिल है। अग्रिम आदेशों तक ये इलाके कंटेनमेंट जोन में रहेंगे।

अजमेर / वृद्ध महिला की मौत के बाद संक्रमण का खतरा

शहर के नया बाजार घी मंडी खटाेला पाेल मोहल्ला की 62 साल की वृद्धा की कोरोना से मौत होने के बाद इलाके में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बताया गया कि यहां मकान एक दूसरे से सटकर बने हुए हैं। सभी एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं। विभाग यदि यहां पर सैंपलिंग करवाए तो यहां मुस्लिम मोची मोहल्ले की तरह काफी पॉजिटिव निकल सकते हैं। बता दे, अजमेर में कोरोना के अब तक 368 मामले सामने आ चुके है।

उदयपुर / 587 कोरोना संक्रमितों में से 492 डिस्चार्ज

उदयपुर में अब तक 587 कोरोना मरीज मिले। इनमें से 520 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है जिनमें से 492 को पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए है। ठीक हुए मरीज एमबी, जीबीएच जनरल हॉस्पिटल बेड़वास और पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा के है बाकी 63 मरीज एमबी की कोरोना सुपर स्पेशियलिटी, ईएसआईसी अस्पताल चित्रकूट नगर, जीबीएच जनरल हॉस्पिटल बेड़वास और पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा में भर्ती हैं।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 323 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1934 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 762, पाली में 602, उदयपुर में 587, कोटा में 530, नागौर में 503, डूंगरपुर में 381, अजमेर में 368, झालावाड़ में 331, सीकर में 296, चित्तौड़गढ़ में 198, सिरोही में 210, टोंक में 175, जालौर में 172, भीलवाड़ा में 176, राजसमंद में 162, झुंझुनूं में 163, चूरू में 161, बीकानेर में 113, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 89, बाड़मेर में 110 मरीज मिले।

उधर, अलवर में 161, धौलपुर में 69, दौसा में 72, बारां में 60 सवाई माधोपुर में 45, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14, करौली में 29, श्रीगंगानगर में 10, बूंदी में 7 पॉजिटिव मिले। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 39 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 251 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 117 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 24, कोटा में 18, अजमेर में 10, भरतपुर में 9, नागौर में 8, पाली में 7, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही और करौली में 3-3, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, धौलपुर, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए 13 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ