न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना, संक्रमित मामले 90 हजार के पार, मुंबई में 51000 से ज्यादा बीमार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। महाराष्ट्र देश में कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित राज्यों में पहले नंबर पर है। आज मंगलवार को संक्रमण के 2 हजार 259 नए मामले सामने आए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 10:40:13

महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना, संक्रमित मामले 90 हजार के पार, मुंबई में 51000 से ज्यादा बीमार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। महाराष्ट्र देश में कोविड-19 (Covid-19) से बुरी तरह प्रभावित राज्यों में पहले नंबर पर है। आज मंगलवार को संक्रमण के 2 हजार 259 नए मामले सामने आए है। वहीं एक दिन में 120 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 90787 हो गया है वहीं कुल मौतें 3289 हो गई है। राज्य में अब तक 42 हजार से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। महाराष्ट्र में सिर्फ मुंबई में ही 1760 मामले आए हैं जिसके बाद मुंबई में संक्रमितों की संख्या 51 हजार 100 पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2 हजार 259 मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90 हजार 787 हो गई है। वहीं एक दिन में 120 मौतों के बाद कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3 हजार 289 हो गया है। राज्य में अब तक 42 हजार से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। महाराष्ट्र में सिर्फ मुंबई में ही 1 हजार 760 मामले आए हैं जिसके बाद मुंबई में संक्रमितों की संख्या 51 हजार 100 पहुंच गई है।

बता दें महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। मंगलवार को ही महाराष्ट्र के पालघर जिले में कोविड-19 से 40 वर्षीय एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। सिर्फ पालघर में ही दो अधिकारियों समेत 33 पुलिसकर्मी अब तक कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। इतना ही नहीं बृहन्मुंबई महानगर पालिका के सीनियर अधिकारी की भी मंगलवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। यह अधिकारी बीएमसी में वॉटर सप्‍लाई डिपार्टमेंट के इंचार्ज थे। कुछ दिन पहले ही 54 वर्षीय ये अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। वहीं आज ठाणे में एक नगर निगम पार्षद की कोरोना वायरस से मौत हो गई।

कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के लिए हॉटस्पॉट बनी मुंबई की सघन आबादी वाली दो बस्तियां धारावी (Dharavi) और वर्ली (Worli) में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों में गिरावट आई है। सोमवार को वर्ली में संक्रमण दर घटकर तकरीबन आधी हो गई है।

केंद्र की टीमें कर रहीं मदद

वहीं महाराष्ट्र के सात जिलों में केन्द्रीय दल तैनात किये गए हैं, जहां कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। ये दल कोरोना वायरस से निपटने के लिये स्थानीय प्रशासनों की मदद करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि ये टीमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जांच में आ रहीं दिक्कतों, प्रति दस लाख लोगों के अनुपात में कम जांच, अधिक मामले सामने आने, बिस्तरों की संभावित कमी, बढ़ती मृत्यु दर जैसी अनेक चुनौतियों का सामना करने में मदद कर रही हैं। मंत्रालय के बयान में कहा गया है, 'इसका उद्देश्य कोविड-19 रोकथाम और उससे निपटने के लिये राज्य सरकारों की सहायता करना है।' मंत्रालय ने कहा कि प्रत्येक तीन सदस्यीय दल में दो स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वरिष्ठ संयुक्त सचिव स्तर का एक नोडल अधिकारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ