न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / भोपाल में मिले 60 नए केस; कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 1832; आज नहीं खुले धार्मिक स्थल

भोपाल में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 60 नए केस मिले। वहीं रविवार को 39 मरीज सामने आए थे। आज मिले मामलों में राजभवन का एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 2:32:08

मध्य प्रदेश / भोपाल में मिले 60 नए केस; कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 1832; आज नहीं खुले धार्मिक स्थल

भोपाल में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 60 नए केस मिले। वहीं रविवार को 39 मरीज सामने आए थे। आज मिले मामलों में राजभवन का एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब यहां पर कुल मिलाकर कोरोना के 11 मरीज हो गए है। वहीं, सोमवार को C-21 मॉल में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा के कॉल सेंटर में 6 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है और कॉल सेंटर को सैनिटाइज किया गया।

108 एंबुलेंस का संचालन करने वाली जिगित्सा हेल्थकेयर के मैनेजर दीपेंद्र शर्मा का कहना है कि हमने रविवार को मरीजों की सैंपलिंग कराई थी, अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। राजधानी में अब तक 1 हजार 832 संक्रमित पाए गए। यहां अब 158 कंटेनमेंट एरिया हैं।

आज कहा मिले मामले

सोमवार को कोटरा सुल्तानाबाद में 10, सिंधी कॉलोनी और टीटीनगर इलाके में 6-6 नए पॉजिटिव केस आए। इसके साथ दूसरे जिलों के 7 नए केस भी भोपाल में भर्ती किए गए हैं। वहीं, भोपाल में कंटेनमेंट एरिया भी मरीजों के लगातार पॉजिटिव आने के बाद बढ़ा दिए गए हैं। अब ये संख्या बढ़कर 158 हो गई है। पिछले हफ्ते कंटेनमेंट क्षेत्र की संख्या घटकर 133 हो गई थी। इधर, सोमवार को चिरायु अस्पताल से स्वस्थ होने पर 32 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

शॉपिंग मॉल खुले, धार्मिक स्थल अभी नहीं

भोपाल में आज से विशेष ऐहतियाती कदमों के साथ शॉपिंग मॉल खोल दिए गए हैं, लेकिन धार्मिक स्थल अभी 8 दिन और नहीं खुलेंगे। मॉल के प्रवेश द्वार के अलावा विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। शहर के अन्य मॉल भी इसी तरह से खोले गए हैं। हालांकि शहर के रेड जोन वाले क्षेत्रों में अभी भी काफी ऐहतियात बरती जा रही है।

दुकानदार-ग्राहक के लिए जरूरी गाइडलाइन

- मॉल प्रबंधक को सैनिटाइजर डिस्पेंसर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी।
- मास्क पहने और कोरोना के सिम्टम्स नहीं होने वाले ग्राहकों और कर्मचारियों को ही एंट्री।
- हर दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाने होंगे।
- होम डिलिवरी स्टाफ काे हेल्थ चेकअप के बाद ही अनुमति।
- बार-बार छूने वाली जगहों जैसे- हैंडल, हैंड रेल, बैंचेज का सैनिटाइजेशन जरूरी।
- एसी का तापमान 24 से 30 डिग्री और ह्यूमिनिटी 40 से 70% रखना होगी।
- कोई भी कर्मचारी मास्क और ग्लब्स के बिना नहीं रहेगा।
- मॉल में कोई भी संक्रमित मिलने पर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देनी होगी।
- दुकान या होटल में भुगतान सिर्फ ई-वॉलेट से ही करना होगा।
- बुजुर्ग, गर्भवती और 10 साल से कम उम्र के बच्चों के आने पर रोक।
- 12 जून को इस संबंध में फिर बैठक होगी। 15 जून तक इन्हें खोलने पर फैसला लिया जाएगा।

धार्मिक स्थल खोलने को लेकर प्रशासन और धर्म गुरुओं के बीच बैठक

जिला प्रशासन और विभिन्न धर्मों के गुरुओं के साथ रविवार को हुई बैठक में तय किया गया कि अभी धार्मिक स्थल अगले 8 दिन तक और नहीं खोले जाएंगे। इसके बाद स्थिति की फिर समीक्षा होगी और निर्णय लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका