न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश में डरा रही कोरोना की रफ्तार, 51 जिलों में एक्टिव मरीज, 24 घंटे में 837 नए मामले, 15 की मौत

देश में तेजी से बढ़ती संक्रमितों की तादाद के बीच कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों ने मध्य प्रदेश में भी रफ्तार पकड़ ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jul 2020 9:55:13

मध्य प्रदेश में डरा रही कोरोना की रफ्तार, 51 जिलों में एक्टिव मरीज, 24 घंटे में 837 नए मामले, 15 की मौत

देश में तेजी से बढ़ती संक्रमितों की तादाद के बीच कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों ने मध्य प्रदेश में भी रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में अब 51 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज हो गए हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व कई अन्य शहरों में संक्रमण तेजी से फैलने के बाद अब छोटे शहरों में भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। रविवार को केवल डिंडोरी ही एक ऐसा जिला रहा जहां कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं है। शनिवार को सभी जिले कोरोना से प्रभावित थे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब डराने लगी है। रविवार को एक दिन में कोरोना से संक्रमण के 837 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण के कारण 15 लोगों की मौत भी हुई है। मौत का यह आंकड़ा हाल के दिनों में सबसे अधिक है।

अनलॉक के साथ ही बढ़ा संक्रमण

प्रदेश में कोरोना की वजह से बिगड़ते हालात की बड़ी वजह अनलॉक होने के बाद भीड़ बढ़ना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होना है। यही नहीं, बड़ी संख्या में लोगों का एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना भी इसकी एक बड़ी वजह रहा। अनलाॅक हाेने के बाद बाजारों व विभिन्न संस्थानों में भी पूरी क्षमता के साथ काम शुरू हुआ और उसी तेजी से संक्रमण भी बढ़ा।

अब तक 721 लोगों की हुई मौत, रिकवरी रेट 67.74%

रविवार यानी 19 जुलाई को सामने आए नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22 हजार 600 हो गए हैं। इस बीमारी के कारण अब तक 721 लोगों की जान जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक पांच मौतें राजधानी भोपाल में हुईं। वहीं, इंदौर में चार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा जबलपुर, खंडवा, खरगोन, सागर, हरदा और गुना में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। वर्तमान में प्रदेश का रिकवरी रेट 67.74% है।

राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से संक्रमित हुए कुल 22 हजार 600 लोगों में से 15 हजार 311 लोग अब तक स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। प्रदेश में अब 6 हजार 568 एक्टिव केस हैं। राज्य में हॉट स्पाट वाले जिलों में सबसे ऊपर भोपाल और इंदौर हैं। जून तक तो भोपाल में रोजाना संक्रमित होने वालों की संख्या 50-60 के लगभग चल रही थी। इसके बाद यह आंकड़ा दो गुना होने लगा।

गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए भोपाल के प्राइवेट दफ्तर 50% स्टाफ के साथ ही खोलने की इजाजत देने का निर्णय लिया है। यह आदेश सोमवार से लागू हो गया है। इसके अलावा उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी राज्य के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। पूरे प्रदेश में हर रविवार को लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। वहीं, इंदौर के बाजारों में ऑड-इवन फॉर्मूले के तहत दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल