न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / 24 घंटे में मिले कोरोना के 203 नए केस, अब तक 12798 संक्रमित, 546 लोगों की गई जान

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 203 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हजार 798 तक पहुंच गई, जबकि चार नई मौतों की पुष्टि हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 11:51:24

मध्य प्रदेश / 24 घंटे में मिले कोरोना के 203 नए केस, अब तक 12798 संक्रमित, 546 लोगों की गई जान

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 203 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हजार 798 तक पहुंच गई, जबकि चार नई मौतों की पुष्टि हुई। अब तक 546 मरीज बीमारी से जान गंवा चुके हैं। अब तक कुल 9 हजार 804 स्वस्थ भी हुए हैं। नए केस में सबसे ज्यादा इंदौर और मुरैना में 36-36 मरीज मिले। राजधानी भोपाल में 31 मरीज मिले। शुक्रवार को इंदौर में 3 और धार में 1 मरीज की मौत हुई।

ग्वालियर-चंबल संभाग में कोरोना मरीजों की गिनती लगातार बढती जा रही है। एक दिन में रिकॉर्ड 57 नए मरीज सामने आए। इससे पहले 23 जून को 55 संक्रमित मिले थे। सबसे ज्यादा 36 संक्रमित मुरैना में मिले। मुरैना शहर के दाऊजी मंदिर के पुजारी, एसएएफ के सिपाही की मां, एक प्राइवेट शिक्षक, मोबाइल विक्रेता सहित 36 संक्रमित मिले। हालांकि 36 मरीजों में से 19 मरीज परिजन से संक्रमित हुए हैं। जिलेभर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 260 हो गई है। इनमें से एक्टिव केस 112 हैं। नगर निगम आयुक्त अमरसत्य गुप्ता के पॉजिटिव मिलने के बाद 81 कर्मचारियों ने सैंपल दिए।

भिंड में 13 और ग्वालियर में 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। भिंड में कोरोना पॉजिटिव महिला के पड़ोस के ही पांच सदस्य संक्रमित हुए। वहीं, खाद्य विभाग के बाबू, एसएएफ की 17 बटालियन के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के परिवार के चार सदस्य संक्रमित हुए। इसके अलावा शहर की पंडित कॉलोनी में एक नया संक्रमित मिला। जिले में अब कुल 189 मरीज हो गए हैं।

उधर, ग्वालियर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 327 हो गई है। वहीं, ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती झांसी के हृदयरोगी पवनकुमार जैन की मौत हो गई। जेबी मंघाराम फैक्टरी में दो कर्मचारी पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को रिकॉर्ड 1315 सैंपल हुए थे। इनमें से करीब 450 लोगों के सैंपलों की जांच बुधवार को जीआरएमसी के वायरोलॉजीकल लैब में हुई। इनमें से जेबी मंघाराम फैक्टरी में काम करने वाला मोहनपुर निवासी नंदकिशोर पॉजिटिव निकला। इसके अलावा आदर्श कॉलोनी निवासी रामवीर, घासमंडी निवासी हेमलता, दर्पण कॉलोनी निवासी जगदीश शर्मा पॉजिटिव निकले। दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव निकले मुकेश बंसल के पिता नेमीचंद बंसल, भाभी मिली बंसल और किराएदार का 15 वर्षीय बेटा शौर्य दुबे भी कोरोना पॉजिटिव निकले।

वहीं, सागर जिले में आज 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें देवरी के थाना प्रभारी की भोपाल से मिली पॉजिटिव रिपोर्ट शामिल है। जिले में कुल केसों की संख्या 327 तक पहुंच गई है। आज सात मरीज स्वस्थ्य होकर घर वापस भी हुए। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 233 तक पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री