न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में होने वाला है कोरोना विस्फोट, 1 नवंबर तक हो सकते हैं एक करोड़ मरीज!

आईआईएससी मुताबिक मौजूदा रफ्तार के हिसाब से भारत में 1 सितंबर तक कोरोना के 35 लाख केस हो जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 11:07:20

देश में होने वाला है कोरोना विस्फोट, 1 नवंबर तक हो सकते हैं एक करोड़ मरीज!

भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को पहली बार एक दिन में 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू (आईआईएससी) ने डराने वाले अनुमान लगाए हैं।

आईआईएससी मुताबिक मौजूदा रफ्तार के हिसाब से भारत में 1 सितंबर तक कोरोना के 35 लाख केस हो जाएंगे। यानी अगले डेढ़ महीने के दौरान 26 लाख नए केस सामने आ सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार आईआईएससी के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो सकते हैं। अगर इसी रफ्तार से संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो 1 नवंबर तक भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार हो सकता है।

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। देश में 5 लाख से 10 लाख केस पहुंचने में 20 दिन लगे। वहीं, अमेरिका में 5 से 10 लाख केस 17 दिन में हो गए थे। ब्राजील में 20 दिन में मामले 5 लाख से 10 लाख पहुंचे थे। भारत में सिर्फ 3 दिन में एक लाख नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी 25 हजार को पार कर गया है। भारत दुनिया का आठवां देश है जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। भरता में 30 जनवरी को पहला केस आने के 109 दिन बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पहुंचा था। अगले 39 दिन में ही ये संख्या 5 लाख को पार कर गई है। अगले 20 दिन में पांच लाख मामले और आ गए। देश में कोरोना रिकवरी रेट 63.25% पर पहुंच गया है। भारत (India) सबसे अधिक कोरोना केस के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर है। मौत के मामले में भारत अभी आठवें नंबर पर है, लेकिन हफ्ते-दस दिन में ही छठे नंबर पर आ जाएगा।

coronavirus,coronavirus in india,india 1 crore corona patient,news

दुनिया में भारत, रूस समेत 11 देश ऐसे हैं जहां 10 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। भारत समेत आठ देशों में 25 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से मारे जा चुके हैं। भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर 18 मौतें हो रही हैं। इस लिहाज से हम दुनिया में 101वें नंबर पर हैं। भारत में 55 हजार 365 लोगों पर कोरोना से एक मौत हो रही है। दुनिया भर में 36 देश ऐसे हैं जहां 10 हजार से भी कम लोगों पर एक मौत हो रही है। 96 देश ऐसे हैं जहां 50 हजार से कम लोगों पर एक मौत हो रही है। इस लिहाज से हम 99वें नंबर पर हैं।

भारत में प्रति दस लाख आबादी पर 18 मौतें हो रही हैं, कुल मौतों के लिहाज से हम आठवें नंबर पर

देश - कोरोना से कुल मौतें


# अमेरिका - 140,144
# ब्राजील - 75,523
# ब्रिटेन - 45,053
# मैक्सिको - 36,327
# इटली - 34,997
# फ्रांस - 30,120
# स्पेन- 28,413
# भारत - 25,595
# ईरान- 13,410
# पेरू - 12,417

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका