न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में थमी कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में मिले 30 हजार से कम मरीज

देश में कोरोना की रफ्तार कम होने लगी है मगर खतरा अब भी बरकरार है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Nov 2020 10:40:08

देश में थमी कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में मिले 30 हजार से कम मरीज

देश में कोरोना की रफ्तार कम होने लगी है मगर खतरा अब भी बरकरार है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। 48 राज्यों में रिकवरी रेट 95% से ज्यादा है। देश में पिछले 24 घंटे में 29 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 24 घंटे में ही करीब 450 लोगों ने दम तोड़ा है। अच्छी बात ये है कि 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। अबतक देश में करीब 88 लाख 75 हजार लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। रिकवर होने वालों की कुल संख्या करीब 83 लाख है। देश में औसत रिकवरी रेट 93.39% पहुंच चुका है। दुनिया के टॉप-5 संक्रमित देशों में भारत का रिकवरी रेट सबसे अच्छा है। अमेरिका में 60.84%, ब्राजील में 90.22%, फ्रांस में 7.07% और रूस में अब तक 74.60% लोग ही ठीक हो पाए हैं।

दिल्ली में बीते दो दिनों से कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। लेकिन खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कल रात जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में राजधानी में 3797 नए केस सामने आए। इतने ही समय में 99 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख 89 हजार के पार पहुंच गई। जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 7713 हो गया। दिल्ली में फिलहाल संक्रमण की दर 12.73% है। जबकि रिकवरी दर 90.22% हो चुकी है। वही दिल्ली में डेथ रेट अभी भी 1.58% बना हुआ है। अभी दिल्ली में कोविड-19 के 40,128 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,89,202 हो गए हैं।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खिलाफ गृह मंत्रालय ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। सरकार दिल्ली में डॉक्टरों की कमी को तत्काल पूरा करेगी। 75 डॉक्टर और 250 पैरामेडिकल स्टाफ दिल्ली लाए जाएंगे। इसमें SSB के 10 डॉक्टर और 55 पैरामेडिकल स्टाफ एयरलिफ्ट किए जाएंगे। आईटीबीपी के 15 डॉक्टर और 60 पैरामेडिकल स्टाफ को दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा जबकि बीएसएफ के 20 डॉक्टर और 60 पैरामेडिकल स्टाफ को दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बढ़ते कंटेन्मेंट जोन को देखते हुए अर्धसैनिक बलों के करीब 4000 जवानों की भी तैनाती का प्लान है।

मुंबई में 409 नए मामले

मुंबई में कोरोना वायरस के सोमवार को 409 नए मरीजों की पुष्टि हुई जो मई के बाद एक दिन में सबसे कम संख्या है। इसके अलावा 12 संक्रमितों की मौत हुई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि मुंबई में कुल मामले 2,70,113 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 10,582 पहुंच गई है। शहर में सोमवार को 12 संक्रमितों की मौत हुई जो मई के बाद सबसे कम है। बीएमसी ने बताया कि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9807 है। बीएमसी के मुताबिक, दिन में 529 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 2,45,774 पहुंच गई है। शहर में संक्रमण से उबरने की दर करीब 91% है।

महराष्ट्र में दिल्ली से कम मौतें

कोरोना के खतरे के बीच आज से महाराष्ट्र में स्कूल भी खुल रहे हैं। लेकिन सरकार ने तय किया है कि स्कूल के सभी शिक्षकों का पहले RTPCR टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए आज से अभियान शुरू होगा। 22 नवंबर तक सभी टीचर्स को RTPCR टेस्ट कराना होगा। आपको बता दें कि राज्य के लिए राहत की खबर है। कोरोना की रफ्तार इन दिनों काफी कम हुई है। सोमवार को राज्य में 2535 नए केस मिले। 3001 लोग रिकवर हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक 17,49,777 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 84,386 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16,18,380 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 46,034 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नोएडा में कोरोना के 133 नए केस

गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 133 मरीज पाए गए जिसके साथ यहां संक्रमण के कुल मामले 20,424 हो गए हैं। यहां अब तक 73 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। वहीं, 1,209 मरीजों का उपचार चल रहा है। जनपद में अब तक 19,142 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 20,424 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

बिहार में नए मरीजों की संख्या 500 पार

बिहार में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और मरीजों की जान चली गई जिन्हें मिलाकर अबतक प्रदेश में 1,189 लोगों की मौत इस महामारी में हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 517 नए केस मिले। 597 लोग ठीक हुए। इसके साथ ही बिहार में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,27,433 हो गई है। इनमें 5782 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 20 हजार 461 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा अब 1189 हो गया है। प्रदेश में संक्रमण से मुक्त होने की दर 96.93% है।

बंगाल में 53 मरीजों की मौत

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,012 नए मामले सामने आए और 53 मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को मिले मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4,34,563 हो गई। प्रदेश में मरने वालों की संख्या 7,714 हो गई है। इस बीच 4,376 लोग संक्रमण मुक्त हुए जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर बढ़कर 91.81% हो गई। इसके अलाला राज्य में संक्रमित होने की दर 8.27% रही। बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी 27,897 लोग उपचाराधीन हैं।

हरियाणा में 2,153 नए मामले

सोमवार को हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,153 नए मामले सामने आए, जिसमें राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,02,027 तक पहुंच गई और बीमारी के कारण 19 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,038 हो गई। राज्य में वर्तमान में 19,342 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक राज्य में ठीक होने के बाद 1,80,647 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है। मरीजों के ठीक होने की दर 89.42% है।

चंडीगढ़ में कोरोना से 2 मरीजों की मौत

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 82 नए मामले सामने आए और दो और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15,886 हो गई और मृतक संख्या बढ़कर 250 हो गई। वर्तमान में 1,052 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को 116 लोग संक्रमण से मुक्त होकर अस्पतालों से घर चले गए। अब तक कुल 14,584 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 597 नए मामले

सोमवार को मध्य प्रदेश में कोरोना के 597 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 1,84,524 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,092 हो गई है। प्रदेश में कुल 1,84,524 संक्रमितों में से अब तक 1,72,436 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 8,996 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को 745 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राजस्थान में 12 मरीजों की मौत

सोमवार को राजस्थान में 2,169 नए मरीज मिले। 1,810 लोग ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 2,27,986 हो गई है। इनमें 18,684 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 7 हजार 224 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2,078 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में रिकवरी रेट 91.41%

गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 926 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,89,236 हो गई। कोरोना से पांच और व्यक्तियों की मौत होने के कारण राज्य में मृतकों की संख्या 3,808 हो गई। राज्य में एक दिन में 1,040 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1,72,972 तक पहुंच गई है, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 91.41% हो गई है। गुजरात में अब 12,456 मरीजों का इलाज चल रहा है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 4 महीनों में सबसे कम मामले

चार महीनों से भी अधिक समय में पहली बार सोमवार को आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के एक हजार से कम नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में, राज्य भर में 43,044 नमूनों की जांच के बाद कोविड-19 (Covid-19) के 753 नए मामले सामने आए। नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 1,507 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 13 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 8,54,764 मामले आ चुके हैं, जबकि 8,29,991 लोग ठीक हो चुके हैं और 6,881 मौतें हुईं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,892 है। राज्य में अब तक 91.97 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में संक्रमण की दर 9.29% तक गिर गई है।

तमिलनाडु में 17 की मौत

तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस के 1725 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 17 और संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण के कुल मामले 7,59,916 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 11,495 हो गई है। संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 7,32,656 हो गई है। वहीं राज्य में 15,765 लोग संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।

कर्नाटक में 12 मरीजों की मौत

कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,157 नए मामले सामने आए तथा 12 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8,62,804 तक पहुंच गई, जबकि मृतकों की संख्या 11,541 हो गई। राज्य में अब तक 8,25,14 लोग इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और संक्रमण से मुक्त होने की दर बढ़कर 95.63% हो गई है। अभी 26,103 मरीजों का इलाज चल रहा है। उनमें से 730 ‘आईसीयू’ में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास