न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना / 24 घंटे में सामने आए 11,128 केस, रिकॉर्ड 393 लोगों की हुई मौत; मरीजों के मामले में चौथे नंबर पर आया भारत

कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत में 2 लाख 98 हजार 238 हो गई है। गुरुवार को 11 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े और रिकॉर्ड 393 लोगों की जान गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jun 2020 9:35:20

देश में कोरोना / 24 घंटे में सामने आए 11,128 केस, रिकॉर्ड 393 लोगों की हुई मौत; मरीजों के मामले में चौथे नंबर पर आया भारत

कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत में 2 लाख 98 हजार 238 हो गई है। गुरुवार को 11 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े और रिकॉर्ड 393 लोगों की जान गई। देश में कुल मरने वालों की संख्या 8 हजार 502 तक पहुंच गई है। गुरुवार को महाराष्ट्र और दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले। महाराष्ट्र में 3 हजार 607 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 152 ने जान गंवाई। यहां कुल 97 हजार 648 मरीज हो गए। वहीं दिल्ली में 1 हजार 877 मरीज मिले और 101 मौते हुईं। इसी के साथ राजधानी में संक्रमितों की संख्या 34 हजार 687 हो गई। दिल्ली में अब तक कोरोना से 1 हजार 85 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत मरीजों के मामले में स्पेन (2.89 लाख) और ब्रिटेन (2.91 लाख) से आगे निकल गया। अब हम दुनिया में चौथे नंबर पर आ गए हैं। भारत से आगे अब सिर्फ तीन देश बचे हैं- अमेरिका, रूस और ब्राजील। अगर इसी तरह भारत में संक्रमण के मामले बढ़ते रहे तो कुछ ही दिनों में भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन जाएगा।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के चलते इन 4 राज्यों ने लिया बड़ा फैसला, कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए


तारीख - केस
11 जून - 11128
10 जून - 11156
9 जून - 9979
8 जून - 8536
7 जून - 10882

उधर, पंजाब और मध्यप्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। पंजाब सरकार का कहना है कि राज्य में कोरोना पीक आना अभी बाकी है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने एक बार फिर से कई तरह की पांबदिया लगा दी है। सरकार ने वीकेंड और छुट्टियों के दिन लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। यहां तक ​​कि राज्य सरकार दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए कड़े प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। मेडिकल स्टाफ और आवश्यक सेवा को छोड़कर सभी नागरिकों को कोरोना वायरस अलर्ट ऐप से E-Pass डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी।

झारखंड में कांग्रेस ने शिबू सोरेन सरकार को एक बार फिर से राज्य में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 48 नये मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1 हजार 599 हो गयी है। अब तक राज्य में 1 हजार 599 संक्रमितों में से 1 हजार 311 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से वापस लौटे हैं।

केरल सरकार ने इस महीने भगवान अयप्पा मंदिर यानी सबरीमाला को खोलने का फैसला टाल दिया है। दरअसल, भारत में कोरोना का पहला मामला केरल से सामने आया था। हालाकि, यहां संक्रमण में गिरावट देखने को मिली थी लेकिन पिछले कुछ दिनों में प्रवासियों के लौटने के बाद केरल में एक बार फिर से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी आ गई है। राज्य में अब तक कोरोना के कुल 1 हजार 238 नए मामले सामने आ चुके है। जबकि राज्य में इस खतरनाक वायरस से 18 लोगों की मौत हुई है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को संक्रमण के 192 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हुई। भोपाल में 85, इंदौर में 41 और उज्जैन में 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रदेश में 10 हजार 241 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 2 हजार 768 एक्टिव केस हैं। मध्यप्रदेश में सातवां ऐसा राज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा केस हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल में हफ्ते में पांच दिन पूरा शहर खोलने का तय किया है। यहां शनिवार और रविवार को दो दिन जरूरी चीजों की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा।

उत्तरप्रदेश
में गुरुवार को कोरोना के 478 नए मामले सामने आए और 24 लोगों की मौत हुई। गौतमबुद्धनगर में 41, लखनऊ में 30, जौनपुर में 20, गाजियाबाद और हरदोई में 16-16 जबकि मेरठ में 18 मरीज मिले। प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 345 पहुंच गया है। यहां कुल 12 हजार 88 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 4 हजार 451 एक्टिव केस हैं।

भारत में दौड़ता कोरोना / 17 दिन में हो रहे मामले दोगुने, यही रफ्तार रही तो 21 सितंबर तक होंगे डेढ़ करोड़ से ज्यादा संक्रमित

महाराष्ट्र में गुरुवार को रिकॉर्ड 3 हजार 607 नए कोरोना केस सामने आए और 152 लोगों की मौत हुई। यह दोनों आंकड़े एक दिन में सर्वाधिक हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 94 हजार 648 हो गई, इनमें से 47 हजार 980 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3 हजार 590 हो गया है। मुंबई में 24 घंटे में 1 हजार 418 नए मरीज मिले, जबकि 97 कोरोना मरीजों की जान गई। मुंबई में अब तक कुल केस 54 हजार 85 और कुल मौत 1 हजार 954 हो गई हैं। वहीं 1 हजार 561 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने वाले रोगियों का आकंड़ा 44 हजार 78 हो गया है। राज्य में बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 47 हजार 968 है। राज्य में अबतक 6 लाख 9 हजार 317 नमूनों की जांच की गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने थोड़े समय में कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है।

राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 238 नए राेगी सामने आए और 6 मरीजों ने दम तोड़ा। जयपुर में 2, दौसा, बारां, भरतपुर में एक-एक तथा बाहरी राज्य के एक व्यक्ति की गुरुवार काे माैत हुई। जोधपुर में 62, अलवर में 44, जयपुर में 38, अजमेर में 14 और धौलपुर में 12 संक्रमित मिले। राज्य में अब मरीजों का आंकड़ा 11 हजार 838 पर पहुंच गया, इनमें से 2 हजार 798 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना से 265 मौतें हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका