न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में पिछले 24 घंटे में 95 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक, मिले 93 हजार संक्रमित; अब तक कुल 53 लाख केस

देश में शुक्रवार को 95 हजार 512 कोरोना मरीज ठीक हुए है। वहीं, 92 हजार 969 नए मामले सामने आए है। इस महामारी को देश में आए 232 दिन हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Sep 2020 10:01:09

देश में पिछले 24 घंटे में 95 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक, मिले 93 हजार संक्रमित; अब तक कुल 53 लाख केस

देश में शुक्रवार को 95 हजार 512 कोरोना मरीज ठीक हुए है। वहीं, 92 हजार 969 नए मामले सामने आए है। इस महामारी को देश में आए 232 दिन हो चुके हैं। तब से अब तक ऐसा छह बार ही हुआ है, जब एक दिन में जितने नए संक्रमित मिले हों उनसे ज्यादा ठीक हो गए। सबसे पहली बार ऐसा 14 फरवरी को हुआ, जब केरल में मिले तीन संक्रमित ठीक हो गए थे, लेकिन उस दिन नया केस नहीं आया था। देश में अब तक कोरोना के कुल 53.05 लाख केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 42 लाख 5 हजार 201 लोग ठीक हो चुके हैं। 10 लाख 15 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि कुल 85 हजार 625 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हुई है। ये आंकड़े covid19india से लिए गए हैं।

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 1817 संक्रमित मिले। नये मामलों में जयपुर में 333, जोधपुर में 301, कोटा में 144, अजमेर में 105, उदयपुर में 98, अलवर में 93, भीलवाडा में 59, पाली- सीकर में 50- 50, बीकानेर में 46 और नागौर में 41 हैं। अब यहां 1 लाख 11 हजार 290 केस हो गए हैं। 92 हजार 265 ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हुई है। 1308 की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2552 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार (1 लाख 458) हो गया। राज्य में केस के दोगुना होने की दर बढ़ गई है। अब 42 दिन में दोगुने मरीज मिल रहे हैं। सितंबर के 18 दिनों में भोपाल में 5000 केस आए हैं।

बिहार में शुक्रवार को 1147 नए मरीज मिले और 1678 ठीक हो गए। 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 1 लाख 65 हजार 371 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1 लाख 51 हजार 400 ठीक हो चुके हैं, जबकि 859 की मौत हो चुकी है। 13 हजार 111 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 22,078 मरीज ठीक हुए वहीं, 21,656 नए केस सामने आए। पिछले 24 घंटे में 440 मौतें भी हुई है। यहां अब तक 11 लाख 67 हजार 496 केस आ चुके हैं। 8 लाख 34 हजार 432 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 3 लाख 887 का इलाज चल रहा है, जबकि 31 हजार 791 की मौत हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6494 संक्रमित मिले, जबकि 6806 ठीक हो गए। राज्य में 3 लाख 42 हजार 788 केस आ चुके हैं। 2 लाख 70 हजार 94 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4869 की मौत हो चुकी है। अभी 67 हजार 825 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

बता दे, कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राज्य में सभी स्कूलों को 5 अक्टूबर, 2020 तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन पहले की तरह जारी रहेगा।

वहीं, भारतीय रेलवे जल्द ही ट्रेन किराये में यूजर चार्ज भी वसूलना शुरू कर देगा। जिन स्टेशनों का पुनर्विकास किया गया है और जहां सबसे ज्यादा यात्री पहुंचते हैं, वहां यह शुल्क लगाया जाएगा। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने एक दिन पहले गुरुवार को कहा था स्टेशनों पर यात्रियों को हवाई अड्डे -जैसी विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया कराने के लिए राजस्व बढ़ाने की दिशा में यह कदम उठाया जाएगा। एक बार लागू हो जाने के बाद रेल यात्रियों से पहली बार इस तरह का शुल्क वसूला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती