न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 41 लाख के पार, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 90 हजार से ज्यादा मरीज

देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े दिन भर दिन बढ़ते जा रहे है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने के साथ ही संक्रमितों (Covid-19) के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर आ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Sep 2020 10:50:42

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 41 लाख के पार, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 90 हजार से ज्यादा मरीज

देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े दिन भर दिन बढ़ते जा रहे है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने के साथ ही संक्रमितों (Covid-19) के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर आ गया है। शनिवार को रिकॉर्ड 90 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 41.10 लाख हो गई है। राहत की बात है कि एक दिन में 73 हजार मरीज ठीक भी हुए। इस तरह कुल ठीक होने वालों की संख्या 31.77 लाख हो गई। 1044 लोगों की मौत हो गई। अब तक इस बीमारी से 70 हजार 679 लोग जान गंवा चुके हैं। 8.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह 8 बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 90,633 केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 1065 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, अब तक 31,80,865 मरीज करोना से जंग जीत कर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 41,13,811 जबकि मरने वालों की संख्या 70,626 पहुंच गई है।

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में संक्रमण के बढ़ते मामलों और मौतों पर केंद्र ने चिंता जताई है। केंद्र ने तीनों राज्यों की सरकारों को चिट्ठी लिखकर महामारी की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। 24 घंटे के अंदर 52% मौतें और 46% एक्टिव केस इन्हीं तीनों राज्यों में आए हैं। केंद्र ने कहा है कि किसी भी हालत में डेथ रेट 1% से ज्यादा नहीं हो। ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाए जाएं।

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,973 नए मामले सामने आए जो कि पिछले 71 दिन में सर्वाधिक है। इसके साथ ही शहर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.88 लाख से अधिक हो गई है। जबकि कोविड-19 से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,538 हो गई। दिल्ली में 20 हजार के करीब कोरोना के एक्टिव केस हैं।

उत्तराखंड
में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 950 नये मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 23,961 हो गई जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 330 पहुंच गई है।

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत होने के बाद शनिवार को मृतक संख्या 462 पर पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण के 1758 नए मामले सामने आए। जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 49797 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 49,797 मरीजों में से 34,330 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

बिहार
में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,45,860 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 750 पार पहुंच गया है। वहीं, राज्य में अब तक 1,28,376 मरीज ठीक हो चुके हैं। बिहार में शनिवार को 1726 संक्रमितों की पहचान हुई। 1965 ठीक हुए। 9 लोगों की मौत हुई। यहां कुल 1 लाख 45 हजार 861 केस आ चुके हैं।

मध्यप्रदेश में शनिवार को 1636 नए मरीज मिले। 1392 ठीक हुए। 30 की मौत हुई। यहां कुल 71 हजार 880 केस आ चुके हैं। 54 हजार 649 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, 15 हजार 688 का इलाज चल रहा है, जबकि 1543 मरीज इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

राजस्थान में लगातार 1500 से ज्यादा मरीज मिल रहे है। शनिवार को 1566 संक्रमितों की पहचान हुई। 1346 ठीक हुए। 14 की मौत हुई। यहां कुल 89 हजार 363 केस आ चुके हैं। 73 हजार 245 संक्रमित ठीक हो चुके। 14 हजार 996 का इलाज चल रहा है। 1122 की मौत हो चुकी है। शनिवार को जोधपुर और जयपुर में 3-3, अलवर में 2, अजमेर, कोटा, सीकर दौसा, नागौर, सीकर में 1-1 संक्रमित की मौत हुई।

महाराष्ट्र
में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 20 हजार 489 मरीज बढ़े। 10 हजार 801 ठीक हुए और 312 की मौत हुई। यहां कुल 8 लाख 83 हजार 862 केस आ चुके हैं। 6 लाख 36 हजार 574 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 2 लाख 20 हजार 661 का इलाज चल रहा है। 26 हजार 276 की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अभी 14 लाख 81 हजार 909 लोग होम क्वारैंटाइन में हैं और 37 हजार 196 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में हैं।

उत्तरप्रदेश
का भी हाल कुछ ऐसा ही है। यहां भी कोरोना मरीजों का मिलना लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रिकॉर्ड 6 हजार 700 मरीज बढ़े। 5141 ठीक हुए और 81 की मौत हुई। यहां कुल 2 लाख 59 हजार 765 केस आ चुके हैं। 1 लाख 95 हजार 959 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 59 हजार 963 का इलाज चल रहा है। 3843 की मौत हो चुकी है। बिहार के साथ ही यहां भी हर दिन करीब डेढ़ लाख टेस्टिंग की जा रही है। यह देश में सबसे ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत