Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीते 24 घंटे में मिले 11,713 कोरोना मरीज, 95 लोगों की गई जान

देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 20 करोड़ के पार हो गया है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 8 लाख 15 हजार 222 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Feb 2021 11:27:43

 बीते 24 घंटे में मिले 11,713 कोरोना मरीज, 95 लोगों की गई जान

देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 20 करोड़ के पार हो गया है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 8 लाख 15 हजार 222 हो गई है। वहीं, इस महामारी की चपेट में आकर 1 लाख 54 हजार 918 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 1 लाख 45 हजार 953 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर अगर नजर डाले तो बीते दिन 11 हजार 713 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 95 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। इसके अलावा, 14 हजार 488 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। आपको बता दें, देश भर में शुक्रवार को 7 लाख 40 हजार 794 लोगों की कोरोना जांच हुई है।

अब तक कुल 54 लाख लोगों को टीका लगाया गया

आपको बता दे, देश में वैक्सीनेशन शुरू हुए 21 दिन हो चुके हैं। इस दौरान 54,16,849 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारत ने सबसे कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है। 50 लाख लोगों के वैक्सीनेशन में अमेरिका को 24 दिन, ब्रिटेन को 43 और इजराइल को 45 दिन लगे थे। भारत में शुक्रवार को 3,31,029 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि वैक्सीनेशन का तीसरा फेज मार्च में शुरू हो जाएगा। तीसरे फेज में 50 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 50 साल से कम उम्र के हाई रिस्क वाले लोगों को भी प्रायोरिटी मिलेगी। वैक्सीनेशन के पहले और दूसरे फेज में अब तक देश के 52 लाख 90 हजार से ज्यादा हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इन सभी को 13 फरवरी से वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका