न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 15 लाख के करीब; 24 घंटे में मिले 47 हजार से ज्यादा संक्रमित, 654 लोगों की हुई मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 47 हजार 704 नए केस मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Jul 2020 10:42:06

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 15 लाख के करीब; 24 घंटे में मिले 47 हजार से ज्यादा संक्रमित,  654 लोगों की हुई मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 47 हजार 704 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 14 लाख 83 हजार 156 हो गई है। एक दिन में 654 मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए गए ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 4 लाख 96 हजार 988 एक्टिव केस हैं। इस वायरस से अब तक 33 हजार 425 मरीजों की जान जा चुकी है। राहत की बात ये है कि अब तक 9 लाख 52 हजार 743 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर कर चुके हैं।

उधर, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी संक्रमितों का आंकड़ा 1-1 लाख के पार हो गया। यहां हर रोज 5 से 6 हजार नए केस बढ़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में सोमवार को 6 हजार 51 नए केस बढ़े। अब तक यहां 1,02,349 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 5 हजार 324 नए मामले सामने आए। यहां अब तक 1,01,465 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

असम में 24 घंटे में कोरोना के 1 हजार 348 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हजार 742 हो गई है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 6.19% है।

झारखंड के लातेहर जिले स्थित कोविड केयर सेंटर सोमवार को एक हत्या का आरोपी फरार हो गया। उसे 14 जुलाई को बीजेपी नेता जय बर्धन सिंह के हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हिरासत में लेने के बाद उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को उसे कोविड केयर सेंटर भेजा गया था।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 7 हजार 924 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 83 हजार 723 हो गई। संक्रमण के कारण 227 लोगों की जान चली गई। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हजार 883 हो गई। कुल 8 हजार 706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2 लाख 21 हजार 944 हो गई। महाराष्ट्र में अब 1 लाख 47 हजार 592 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 19 लाख 25 हजार 399 लोगों की जांच की गई है। बीएमसी के मुताबिक, कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी दर्ज होने लगी है। सोमवार को मुंबई में कोरोना के 1 हजार 33 नए मामले दर्ज हुए। इलाज से ठीक होने के बाद 1 हजार 706 लोगों को घर भेज दिया गया है। अस्पतालों में रोज भर्ती होने वाले मरीजों की तुलना में अधिक लोग डिस्चार्ज हो रहे हैं। बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, 23 से 27 जुलाई के बीच मुंबई में रोग के 5 हजार 557 नए केस दर्ज हुए है। इसी दौरान 6 हजार 826 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 789 नए केस सामने आए। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 28 हजार 589 हो गया है। इसमें 19 हजार 791 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 820 लोगों की जान जा चुकी है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनके अब तक किए गए बाकी सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है।

राजस्थान में अब रोजाना एक हजार कोरोना के मामले सामने आ रहे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 हजार 134 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें अलवर में 247, जोधपुर में 184, जयपुर में 80, अजमेर में 79, कोटा में 65, राजसमंद में 44, पाली में 43, सिरोही में 42, बाड़मेर में 39, नागौर में 38, झुंझुनू में 36, सीकर में 33, भीलवाड़ा में 26, जालौर में 23, उदयपुर में 22, बूंदी में 19, गंगानगर में 16, धौलपुर में 14, भरतपुर में 12, बीकानेर में 11, बांसवाड़ा में 10, चूरू, और हनुमानगढ़ में 9-9, टोंक में 8, चित्तौड़गढ़ में 7, बारां और दौसा में 6-6, करौली में 4, सवाई माधोपुर में 2, पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 37564 पहुंच गई। वहीं, 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें बीकानेर में 4, अजमेर में 3, भरतपुर में 2 संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 633 पहुंच गया।

बिहार में दो दिन के अंदर 2 हजार 192 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि 1 हजार 536 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से सोमवार को छह लोगों की मौत भी हुई है। इनमें दो पटना में जबकि रोहतास, नालंदा, बांका और भागलपुर में एक-एक की मौत हुई है। इस महामारी से अब तक 266 लोगों की मौत हई है। महामारी शुरू होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने 4 लाख 70 हजार 560 सैंपल की जांच की जिसमें अब तक 41 हजार 111 पॉजिटिव मिल चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 3 हजार 578 नए कोरोना के मामले सामने आए। एक दिन पहले ही रविवार को यूपी में 3 हजार 260 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सोमवार को आए नए मामलों ने एक दिन पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को मिले मरीजों के बाद प्रदेश में कुल संक्रिय मामलों की संख्या 26 हजार 204 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण प्रदेश में 31 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि प्रदेश में पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए मरीजों की संख्या 42 हजार 833 हो गई है जबकि अब तक 1 हजार 456 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रविवार को अब तक सर्वाधिक 1 लाख 6 हजार 962 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक किसी भी प्रदेश में एक दिन में इतने टेस्ट नहीं किए गए हैं। इसके अलावा, लखनऊ में सोमवार को 312 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण अब रिकॉर्ड बना रहा है। रविवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 449 लोग संक्रमित हुए वहीं रिकॉर्ड 11 लोगों की जान चली गई। लखनऊ में इसके पहले शनिवार को 429 मरीज मिले थे। लखनऊ के कई इलाकों में एक ही परिवार के सभी सदस्य संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीजों की संख्या में वृद्घि की वजह जांच में आई तेजी है।

बता दे, कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत अमेरिका, ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,432,549), ब्राजील (2,443,480) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका