न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना: नहीं थम रहा सिलसिला, पिछले 24 घंटे में 909 नए मामले, 34 लोगों की मौत

देश में अब कोरोना वायरस के कुल 8,423 कन्‍फर्म मामले हैं, जबकि एक्टिव केस 7,192 हैं। अबतक देश में COVID-19 महामारी से 289 लोगों की मौत हुई है। वहीं, ठीक होकर डिस्‍चार्ज होने वाले मरीजों की संख्‍या 972 है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Apr 2020 10:56:31

कोरोना: नहीं थम रहा सिलसिला, पिछले 24 घंटे में 909 नए मामले, 34 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस ने पिछले 24 घंटों में 909 लोगों को संक्रमित कर दिया है। वहीं, 34 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण ने रविवार सुबह जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। हेल्‍थ मिनिस्‍ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में महाराष्‍ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्‍यादा प्रभावित हैं। यहां कुल कन्‍फर्म मामलों की संख्‍या 1,761 हो गई है। राज्‍य में अबतक 127 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद सबसे ज्‍यादा मामले दिल्‍ली से हैं जहां 1,069 मामले आए हैं। दिल्‍ली में 19 लोगों ने जान गंवाई है। तमिलनाडु में अबतक 969 मामले पता चले जिसमें से 10 की मौत हुई है। राजस्‍थान से 700 मामले सामने आ चुके है वहीं 9 लोगों की मौत हो चुकी है, मध्‍य प्रदेश से 532 मामले पता चले जिसमें से 40 की मौत हुई है और तेलंगाना से 504 मामले पता चले जिसमें से 14 की मौत हुई है।

देश में अब कोरोना वायरस के कुल 8,423 कन्‍फर्म मामले हैं, जबकि एक्टिव केस 7,192 हैं। अबतक देश में COVID-19 महामारी से 289 लोगों की मौत हुई है। वहीं, ठीक होकर डिस्‍चार्ज होने वाले मरीजों की संख्‍या 972 है।

लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला

कोरोना के संक्रमण को रोकने का एक तरीका लॉकडाउन है। भारत ने 21 दिन का लॉकडाउन किया था जो 14 अप्रैल को खत्‍म हो रहा है। लेकिन कोरोना जिस गति से फैल रहा है या जिस तेजी से मामले सामने आ रहे हैं, उससे पूरी संभावना है कि लॉकडाउन आगे तक बढ़ाया जा सकता है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में ज्यादातर ने इस मांग को उठाया कि लॉकडाउन को अभी और बढ़ाया जाए। खबर है कि 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्रियों से कहा था, 'पहले हमारा मंत्र था जान है तो जहान है, लेकिन अब मंत्र हो गया है जान भी जहान भी। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो प्रारंभ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन बहुत आवश्यक है। देश के अधिकतर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया।'

पीएम मोदी ने कहा, 'अब भारत के उज्‍जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।'

कुछ राज्‍यों ने तो लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा भी कर दी है। मगर केंद्र सरकार ने अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

इन राज्‍यों में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन

तेलंगाना
पंजाब
महाराष्‍ट्र
ओडिशा
कर्नाटक
पश्चिम बंगाल

शनिवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा था कि अगर हमने लॉकडाउन जैसे कदम नहीं उठाए होते तो 15 अप्रैल तक देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 8.2 लाख तक पहुंच चुकी होती।

जिलों के हिसाब से हो सकता है फैसला, बन सकते हैं रेड, ऑरेंज और ग्रीन स्पॉट

पहले कोरोना के सामने आए केसेज के आधार पर जिलों के हिसाब से लॉकडाउन लगा था। बाद में इसे संपूर्ण लॉकडाउन में बदल दिया गया था। दूसरे चरण के लॉकडाउन के दौरान, देश को खतरे के मद्देनजर रेड, यलो और ग्रीन सेक्टर में बांटा जा सकता है।

जहां एक भी केस नहीं होगा उसे ग्रीन जोन में रख सकते हैं, वहीं जहां पर ज्यादा केसेज आएं हैं उसे रेड और कम खतरे वाले जिलों को यलो जोन में रख सकते हैं। रेड जोन में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा तो ग्रीन जोन में कुछ ढील दी जा सकती है। ग्रीन जोन वाले जिलों के सरकारी दफ्तरों में पहले की तरह काम शुरू करने की व्यवस्था हो सकती है। ग्रीन और ऑरेंज जोन में खेती से जुड़े काम को कुछ नियमों के साथ छूट मिल सकती है। वहीं एक लिमिट में हवाई, ट्रेन सफर की छूट भी मिल सकती है। दिल्ली जैसे शहरों में मेट्रो सर्विस भी चालू की जा सकती है। लेकिन यात्रियों की संख्या को सीमित रखने पर विचार हो रहा है।

स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, खुलेंगी शराब की दुकानें!

जिलों को जोन में बांटने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्रियों से हुई बात के बाद सामने आई है। सूत्र ने यह भी बताया है कि 14 के बाद स्कूल और कॉलेज को बंद रहेंगे। लेकिन छोटो-मोटे उद्योग और शराब की दुकानों को फिर से खोलने की छूट दी जा सकती है। मॉल, रेस्तरां को भी अभी नहीं खोला जाएगा। शराब की दुकानों को खोलने के चांस इसलिए ज्यादा है क्योंकि ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इसपर जोर दिया और कहा कि राजस्व का बढ़ा हिस्सा इससे आता है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए काफी घंटों चली इसी बैठक के बाद मोदी ने अधिकारियों को गाइडलाइंस बनाने का ऑर्डर दिया कि किसे छूट होगी और किसे नहीं। इन गाइडलाइंस का ऐलान रविवार या सोमवार को किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर