न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Coronavirus Update: देश में पिछले 24 घंटे में मिले 11,067 नए मरीज, 94 लोगों की हुई मौत; अब तक 66 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,067 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,08,58,371 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 94 मरीजों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Feb 2021 11:38:30

Coronavirus Update: देश में पिछले 24 घंटे में मिले 11,067 नए मरीज, 94 लोगों की हुई मौत; अब तक 66 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,067 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,08,58,371 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 94 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,55,252 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 13,087 मरीज वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। देश में वायरस से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 1,05,61,608 है। इसके अलावा हर दिन दैनिक संक्रमितों से ज्यादा रिकवर हुए मरीजों का संख्या ज्यादा आती है, जिसकी वजह से कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है।

मौजूदा समय में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो, देश में 1,41,511 लोगों को अस्पतालों या घरों में इलाज चल रहा है, ये संख्या लगातार कई दिनों से दो लाख से कम आ रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 9 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20 करोड़ 33 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7.36 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है। कोरोना से मृत्यु दर 1.43% है जबकि रिकवरी रेट 97.25% है। एक्टिव केस 1.32% है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 6 मार्च तक सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक के समापन का निर्देश दिया है। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है कि सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को 1 मार्च तक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दे दें। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 6 मार्च तक राउंड को खत्म करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि देश में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था, तब से लेकर अब तक 66,11,561 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर