Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में मिले 54 हजार नए कोरोना मरीज, 717 संक्रमितों की हुई मौत

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करे तो 54 हजार 044 नए केस मिले, 61 हजार 775 लोग रिकवर हुए और 717 मरीजों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 10:22:46

भारत में  मिले 54 हजार नए कोरोना मरीज, 717 संक्रमितों की हुई मौत

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करे तो 54 हजार 044 नए केस मिले, 61 हजार 775 लोग रिकवर हुए और 717 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 15 हजार 914 हो गई है। अभी 7 लाख 40 हजार 090 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना का आंकड़ा 76 लाख के पार हो गया है। अब तक 76 लाख 51 हजार 108 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 67,95,103 लोग ठीक हो चुके हैं।

इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार 20 अक्‍टूबर तक देश में 9.72 करोड़ से अधिक कोरोना सैंपल की जांच की जा चुकी है। रिकवरी के मामले में भारत पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 975 नए केस मिले और 1439 लोग रिकवर हुए। 25 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 62 हजार 178 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 12 हजार 507 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 46 हजार 860 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2811 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में मंगलवार को 1 हजार 897 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 77 हजार 123 हो गई है। अभी 20 हजार 254 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 55 हजार 95 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 1774 हो गई है।

बिहार में मंगलवार को 1 हजार 837 नए मरीज मिले वहीं, 1 हजार 100 लोग रिकवर भी हुए। 8 संक्रमितों की मौत हुई अब तक 2 लाख 6 हजार 961 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11 हजार 60 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 94 हजार 889 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में अब तक 1011 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को 8 हजार 151 लोग संक्रमित पाए गए। 7 हजार 429 लोग ठीक हुए और 213 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 9 हजार 516 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 74 हजार 268 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 13 लाख 92 हजार 308 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 42 हजार 453 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तरप्रदेश में मंगलवार को 2 हजार 289 नए मरीज मिले, 3 हजार 339 लोग ठीक हुए और 29 मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल मरीजों की संख्या 4 लाख 59 हजार 154 हो गई है। अभी 30 हजार 426 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 22 हजार 24 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 6714 मरीजों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दे, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि लॉकडाउन तो खत्‍म हो गया है लेकिन अभी कोरोना वायरस नहीं खत्‍म हुआ है। ऐसे में सभी लोगों को तब तक सतर्क रहने की जरूरत है, जब तक वैक्‍सीन नहीं आ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका