न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक के मुख्यमंत्री की बेटी संक्रमित; देश में अब तक 18.04 लाख केस, जुलाई के महीने में 18000 लोगों की कोरोना से हुई मौत

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 18 लाख के पार हो गया। अब तक देश में 18 लाख 04 हजार 702 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Aug 2020 9:37:56

कर्नाटक के मुख्यमंत्री की बेटी संक्रमित; देश में अब तक 18.04 लाख केस, जुलाई के महीने में 18000 लोगों की कोरोना से हुई मौत

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 18 लाख के पार हो गया। अब तक देश में 18 लाख 04 हजार 702 लोग संक्रमित हो चुके हैं। लगातार 6वीं बार एक लाख केस केवल दो दिन में सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। भारत में पिछले दिन 57 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पिछले एक सप्ताह से भारत में हर दिन कोरोना से बीमार होने वालों की तादाद 50 हजार से आगे निकल गई है। अबतक पूरे देश में कोरोना से 37 हजार 364 लोगों की मौत हुई है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि सिर्फ जुलाई के महीने में 18 हजार लोगों की कोरोना से मौत हुई है। एक स्टडी के मुताबिक जुलाई के महीने में हर घंटे 25 लोग कोरोना से अपनी जान गवां रहे हैं। ये आंकड़े बेहद खतरनाक हैं।

उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की रिपोर्ट रविवार देर शाम को पॉजिटिव आई थी। अस्पताल के मुताबिक, मुख्यमंत्री की हालत अभी ठीक है।

येदियुरप्पा ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैं अभी ठीक हूं।' उधर, गृहमंत्री अमित शाह भी पॉजिटिव हो गए। उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के भारत में दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मंजूरी दे दी है। एक सीनियर अफसर ने बताया कि सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने सभी तरह के आकलन के बाद यह मंजूरी दी। ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के 5 जगहों पर चल रहे ट्रायल के पहले फेज में सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। इससे लोगों में एंटी बॉडीज में इजाफा देखा गया है।

coronavirus,coronavirus cases in india,india coronavirus,covid 19,india corona news

राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल नहीं होंगी उमा भारती

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए तैयारियां जारी हैं। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर भूमि पूजन करेंगे। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं के कोरोना के चपेट में आने से चिंताएं बढ़ी हैं। भारतीय जनता पार्टी की नेता उमा भारती ने भी ट्वीट कर कहा है कि वो अयोध्या के भूमि पूजन कार्यक्रम में तो आएंगी, लेकिन मंदिर स्थल पर ना रहकर सरयू नदी के तट पर रहेंगी। सोमवार सुबह उमा भारती ने कई ट्वीट किए, उन्होंने लिखा कि कल जब से मैंने अमित शाह जी और बीजेपी के अन्य नेताओं के कोरोना पॉजिटिव होने का सुना, तभी से अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चिंतित हूं। इसीलिये मैंने रामजन्मभूमि न्यास के अधिकारियों को सूचना दी है कि शिलान्यास के कार्यक्रम के मुहूर्त पर मैं अयोध्या में सरयू के किनारे पर रहूंगी।

बता दे, कुछ दिन पहले ही राम जन्मभूमि परिसर में एक पुजारी के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी कोरोना वायरस के चपेट में आए थे। ऐसे में तभी से ही भूमि पूजन को लेकर चिंताएं बढ़ रही थीं।

coronavirus,coronavirus cases in india,india coronavirus,covid 19,india corona news

उत्तर प्रदेश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से पैर पसार रहा है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 3 हजार 953 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमित मरीजों का कुला आंकड़ा 90 हजार को पार कर गया। प्रदेश में अब तक 92 हजार 921 लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में कुल 37 हजार 834 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक 53 हजार 357 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 1 हजार 730 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 391 नए कोरोना के केस मिले हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। रविवार को कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई।

बिहार में संक्रमितों की संख्या 57 हजार के पार

बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। यहां रोज सैकड़ों कोरोना संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर है कि रविवार को बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हजार 762 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 57 हजार 270 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में इस घातक वायरस से 10 और मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 322 हो गई है। विभाग के मुताबिक, पिछले पांच दिनों में प्रतिदिन होने वाली जांच की संख्या दोगुनी हो चुकी है। मृतकों में कैमूर में तीन, रोहतास में दो जबकि पटना, बक्सर, गया, सारण और सुपौल में एक-एक मरीज शामिल है। अब तक 36 हजार 637 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक 36 हजार 637 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 20 हजार 311 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक 6.12 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 63.97% है।

coronavirus,coronavirus cases in india,india coronavirus,covid 19,india corona news

राजस्थान में बढ़ता कोरोना संक्रमण

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1167 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत भी हुई है। आज कोटा में 142, अलवर में 128, जयपुर में 127, पाली में 105, अजमेर में 95, जोधपुर में 84, बीकानेर में 77, बाड़मेर में 49, सीकर में 43, बारां में 42, झालावाड़ में 41, नागौर में 33, उदयपुर में 30, भरतपुर में 22, गंगानगर में 21, सिरोही और डूंगरपुर में 20-20, सवाई माधोपुर में 16, जालौर में 15, चूरू में 11, प्रतापगढ़ में 9, करौली में 8, टोंक और चित्तौड़गढ़ में 6-6, राजसमंद में 5, झुंझुनू और हनुमानगढ़ में 3-3, दौसा, भीलवाड़ा और बांसवाड़ा में 2-2 संक्रमित मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 44 हजार 410 पहुंच गया। आज जयपुर में 5, अजमेर में 3, नागौर और अलवर में 2-2 की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मौतों की संख्या 706 हो गई है। जयपुर में सबसे ज्यादा 200 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 81, भरतपुर में 53, अजमेर में 47, कोटा में 37, बीकानेर में 42, नागौर में 30, पाली में 31, धौलपुर में 15, उदयपुर में 12 और सिरोही में 11 मरीजों की जान गई है। वहीं, अलवर में 18, बाड़मेर में 12, सवाई माधोपुर में 11, भीलवाड़ा और सीकर में 8-8, करौली और चित्तौड़गढ़ में 6, बारां, झुंझुनू​ और ​​राजसमंद में 5-5, टोंक में 4, जालौर, गंगानगर और दौसा में 3-3, प्रतापगढ़, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 37 मरीजों की भी मौत हुई है।

राज्य में अब तक 15 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 44 हजार 410 पॉजिटव मिले हैं। 31 हजार 216 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 29 हजार 697 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 12 हजार 488 एक्टिव केस बचे।

महाराष्ट्र कोरोना से 9 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना से 9 हजार 566 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। अच्छी बात यह है कि 7 हजार 534 स्वस्थ्य हो चुके हैं। 1 हजार 929 अभी बीमार हैं, जबकि 103 पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है। मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 863 मामले मिले और 23 लोगों की मौत हो गई। राज्य में जुलाई के महीने में कोरोना की टेस्टिंग में लगभग 103% की बढ़ोतरी हुई। मेडिकल एजुकेशन और ड्रग्स डिपार्टमेंट के जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई की शुरुआत में 9.9 लाख कोरोना टेस्‍ट हुए थे जोकि 31 जुलाई तक 21.3 लाख पहुंच गए थे। रविवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9 हजार 509 नए मरीज मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका