न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में मिले 95 हजार से ज्यादा मरीज, अब 44.65 लाख केस

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 44 लाख 65 हजार 864 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 95 हजार 735 नए मरीज मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Sep 2020 9:54:51

देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में मिले 95 हजार से ज्यादा मरीज, अब 44.65 लाख केस

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 44 लाख 65 हजार 864 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 95 हजार 735 नए मरीज मिले। अब तक एक दिन में मिले मरीजों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इससे पहले 6 सितंबर को 93 हजार 723 नए मरीज मिले थे। दिल्ली में बुधवार को रिकॉर्ड 4 हजार 39 नए मरीजों की पहचान हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया। अब तक 2 लाख 1 हजार 174 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 72 हजार 763 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 4 हजार 638 मरीजों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

देश में कोरोना से अब तक 75 हजार 91 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 1172 से ज्यादा मौतें हुईं। अच्छी खबर ये है कि भारत अब दुनिया का दूसरा देश हो गया है, जहां सबसे ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 34 लाख 69 हजार 84 लोग रिकवर हो चुके हैं। रिकवरी के मामले में ब्राजील अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत में कोरोना के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है। दुनिया के 54% (1.52 करोड़) मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील में आए हैं। कोरोना से दुनिया के 44% (3.99 लाख) लोगों की मौत इन्हीं तीन देशों में हुई है। वहीं 54% (1 करोड़) मरीज ठीक भी हुए हैं।

- महाराष्ट्र में बुधवार को 23 हजार 577 नए मरीज मिले। 13 हजार 906 लोग ठीक हो गए, जबकि 380 मरीजों ने जान गंवा दी। राज्य में अब तक 9 लाख 67 हजार 349 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 86 हजार 462 लोग ठीक हो चुके हैं। 2 लाख 52 हजार 734 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 27 हजार 787 लोगों की मौत हो चुकी है।

- राजस्थान में बुधवार को रिकॉर्ड 1610 रोगी मिले। यह पहला मौका है जब राजस्थान में एक दिन में 1600 से ज्यादा संक्रमित मिले। उधर, जोधपुर जिले में स्टेट रिपोर्ट में 220 संक्रमित बताए गए, लेकिन स्थानीय जानकारी के अनुसार 450 पॉजिटिव मिले। पिछले 24 घंटे में 5 की मौत हुई। जिले में अब तक 15 हजार 633 केस सामने आए, जबकि 12 हजार 212 स्वस्थ हो गए हैं। 223 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।

- बिहार में बुधवार को संक्रमण के 1,498 नए मामले सामने आए। 1,702 लोग ठीक हुए, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 52 हजार 192 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 35 हजार 791 लोग ठीक हो चुके हैं। 775 मरीजों की मौत हो चुकी है।

- उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 6 हजार 568 मरीज के सामने आए। इसके साथ राज्य में राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा अब 2 लाख 85 हजार 41 पर पहुंच गया है। इनमें 2 लाख 16 हजार 901 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 हजार 28 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1।4 लाख सैंपल की जांच की गई। राज्य में अब तक 69.2 लाख कोराना टेस्ट किए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल