न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की रफ्तार / कुछ ही दिनों में ब्राजील से आगे होगा भारत, पिछले 9 दिनों से लगातार मिल रहे 50000 से ज्यादा मरीज

देश में लगातार दूसरे दिन 61 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई। पिछले 24 घंटे में 61 हजार 455 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Aug 2020 11:04:52

कोरोना की रफ्तार / कुछ ही दिनों में ब्राजील से आगे होगा भारत, पिछले 9 दिनों से लगातार मिल रहे  50000 से ज्यादा मरीज

देश में लगातार दूसरे दिन 61 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई। पिछले 24 घंटे में 61 हजार 455 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 20 लाख 86 हजार 864 हो गई है। आपको बता दे, पिछले नौ दिनों से लगातार 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं।

अब तक 42,578 लोगों की हुई मौत

शुक्रवार को देश में 937 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 300, तमिलनाडु में 119, कर्नाटक में 101, आंध्र प्रदेश में 89, उत्तर प्रदेश में 63, पश्चिम बंगाल में 52, दिल्ली में 23, पंजाब और गुजरात में 22-22, मध्य प्रदेश में 16, जम्मू कश्मीर में 13, तेलंगाना, ओडिशा और बिहार में 12-12, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में 10-10, हरियाणा में 9, झारखंड और असम में 6-6, त्रिपुरा, पुडुचेरी और केरल में 5-5, गोवा में 4, चंडीगढ़ और अंडमान निकोबार में 3-3, लद्दाख और मणिपुर में 2-2 मौतें हुईं। नगालैंड में 1 संक्रमित ने जान गंवा दी। इसी के साथ मरने वालों की संख्या अब 42 हजार 578 हो गई है।

अगस्त महीने में आए 3,28,903 नए केस

आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के महीने में भारत में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में भारत ने अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि मौत के मामले में अब भी भारत तीसरे नंबर पर ही है। अगस्त महीने के पहले छह दिनों में ही भारत में 3 लाख 28 हजार 903 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि अमेरिका में 3 लाख 26 हजार 111 और ब्राजील में 2 लाख 51 हजार 264 नए मामले ही आए हैं। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक हैं। इन छह दिनों में चार दिन ऐसे रहे हैं जब भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले पाए गए। दो, तीन, पांच और छह अगस्त को दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले भारत में ही दर्ज हुए। गुरुवार को ही भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया, जो अब तक तीनों देशों की तुलना में 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने के मामलों में सबसे तेजी से वृद्धि का आंकड़ा है। भारत में संक्रमण में बढ़ोतरी की दर 3.1% है, यह भी अमेरिका और ब्राजील से 20 लाख के स्तर (मौजूदा स्तर) पर ज्यादा है।

अगस्त महीने में 5,075 लोगों की हुई मौत

मृत्यु के आंकड़ों पर गौर करें तो, ब्राजील और अमेरिका में अगस्त महीने में 6,000 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं जबकि भारत में 5,075 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश बढ़ा रहे मुश्किलें

शुक्रवार को महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए। वहीं बिहार (3646 नए मामले), तेलंगाना (2207 नए मामले), ओडिशा (1833 नए मामले), पंजाब (1063 नए मामले) और मणिपुर (249 नए मामले) में अब तक के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए।

coronavirus,coronavirus cases in india,india coronavirus,covid patient in india,india news

महाराष्ट्र में 4,90,262 मरीज

शुक्रवार को महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए और 300 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही माहाराष्ट्र में संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 4 लाख 90 हजार 262 हो गया। अगर इसी तरह रफ्तार बढ़ती रही तो शनिवार को ही यह आंकड़ा 5 लाख को पार कर जाएगा। इसके अलावा यहां 17 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। वहीं, मुंबई में शुक्रवार को एक हजार से कम मामले दर्ज हुए। मुंबई का ग्राफ दिखाता है कि अब यहां स्थिति थोड़ी ठीक हुई है। पिछले 10 दिनों में यह सबसे कम है। मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में सात नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 हजार 604 पहुंच गई।

पुणे में बढ़े एक्टिव केस

पुणे में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में सबसे ज्यादा हो चुकी है। शुक्रवार तक यहां कुल संक्रमित मरीज 1 लाख 264 हैं, जिनमें से 30 हजार से ज्यादा एक्टिव पेशेंट हैं। यहां 2 हजार 290 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब पुणे में 3 जंबो कोविड सेंटर तैयार किए गए हैं। हर सेंटर में 600 ऑक्सीजन बेड और 200 आईसीयू बेड लगाये गए हैं।

दिल्ली को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंचा आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 89 मौतें हुईं और 10,171 नए मामले दर्ज किए गए। दो लाख का आंकड़ा पार करने वाला यह देश का तीसरा राज्य बन गया है। आंध्र में संक्रमण का आंकड़ा 2,06,960 हो गया है जो कि केवल महाराष्ट्र और तमिलनाडु से कम है। ये दोनों राज्य बहुत पहले ही दो लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। आंध्र प्रदेश में अब तक 1,800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। आंध्र प्रदेश ने संक्रमण के मामले में 27 जुलाई को ही एक लाख का आंकड़ा पार किया था। 12 मार्च को राज्य में कोरोना का पहला मामला आया था और लगभग 135 दिन के बाद दो लाख का आंकड़ा पार कर गया।

उत्तरप्रदेश में बढ़ता संक्रमण

उत्तरप्रदेश में संक्रमण के 4 हजार 466 नए मामले सामने आए। 63 लोगों की जान गई है। संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 13 हजार 378 हो गई है। इनमें 66 हजार 834 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 1981 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को प्रदेश में 95 हजार 737 सैंपल्स की जांच हुई। इस तरह अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 28 लाख 93 हजार 424 नमूनों की जांच हो चुकी है।

30 दिनों के भीतर भारत सबसे आगे होगा?

संक्रमण की रफ्तार जिस गति से बढ़ रही है उससे लगता है कि भारत संक्रमितों की संख्या वाला सबसे बड़ा देश होगा। जॉन हॉपकिंस कोरोना रिसोर्स सेंटर के अनुसार अमेरिका में अभी 48 लाख 83 हजार 657 मरीज हैं। इसी तरह ब्राजील में 29 लाख 12 हजार 212 मरीज हैं। देश में 30 दिनों के भीतर 15 लाख मरीज मिले तो ब्राजील को पीछे छोड़ देगा।

भारत में अब तक 2.3 करोड़ लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6 लाख 64 हजार 949 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। अब तक एक दिन में ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। जल्द ही टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाकर 10 लाख प्रतिदिन कर दी जाएगी। यही नहीं, अब प्रति 10 लाख की आबादी में 16 हजार 50 लोगों की जांच हो रही है।

वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने भारत और अन्य कम व मध्यम आय वाले देशों के लिए कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इसके लिए गावि और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ समझौता हुआ है। कंपनी ने बताया कि उसने प्रति खुराक तीन डॉलर यानी करीब 225 रुपये की किफायती दर निर्धारित की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत