न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुरी खबर / देश में कोरोना के मामले 800000 के पार; अच्छी खबर / अब तक 5 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख के आंकड़ों को पार कर चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 July 2020 10:05:39

बुरी खबर / देश में कोरोना के मामले 800000 के पार; अच्छी खबर / अब तक 5 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख के आंकड़ों को पार कर चुकी है। महज 4 दिनों में ही मरीजों की संख्या 7 लाख से बढ़कर 8 लाख हो गई। अब हर 10 लाख की आबादी में 578 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। 16 मरीजों की मौत हो रही है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना देश में 20 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 5 लाख के पार हो गया। मतलब अभी तक जितने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से 62% से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। राहत की बात है कि यह रफ्तार लगातार बढ़ रही है।

देश में इस रफ्तार से बढ़ा कोरोना

देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी आई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 दिन लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और 4 से 5 लाख मामले होने में केवल 6 दिन लगे। केस बढ़ने की यह रफ्तार लगातार तेज हो रही है। 5 से 6 लाख और 6 से 7 लाख मामले होने में केवल 5-5 दिन लगे। इस बार 7 से 8 लाख मामले होने में केवल 4 दिन लगे। मतलब हर दो दिन में औसतन 50 हजार केस सामने आए।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 8 लाख से ज्यादा हो गई है। इनमें से 5 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अभी इनमें से केवल 2.80 लाख मरीजों का देश के अलग-अलग अस्पतालों में या घरों पर इलाज चल रहा है। 2.75% मरीजों ने दम तोड़ दिया। उधर, अमेरिका का डेथ रेट सबसे ज्यादा 4.21% है। ब्राजील में अब तक 3.93% मरीजों की जान जा चुकी है।

फिर से लॉकडाउन का ऐलान

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कई जगहों पर फिर से लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

उत्तर प्रदेश में भी फिर से लॉकडाउन लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में 10 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। यह लॉकडाउन 13 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई को खत्म होगा।

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिवराज सरकार ने राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। अब हर रविवार को पूरे मध्य प्रदेश में लॉकडाउन होगा।

केरल सरकार ने राजधानी तिरुवनंतपुरम में ट्रिपल लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है।

असम में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गुवाहाटी में 28 जून की मध्य रात्रि से 12 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मणिपुर सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक से 15 जुलाई तक लॉकडाउन का ऐलान किया था।

बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर प्रशासन के आदेश पर लगभग डेढ़ दर्जन जिलों में फिर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इनमें राजधानी पटना, आरा, वैशाली, भागलपुर, सुपौल, नालंदा, पूर्णिया, दरभंगा, कैमूर, बक्सर, बेतिया, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिला शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?