न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 4,72,972; आज मिले 16855 नए मरीज, 424 लोगों की हुई मौत

कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 4 लाख 72 हजार 972 हो गई। बुधवार को रिकॉर्ड 16 हजार 855 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब तक एक दिन में मिले मरीजों में यह सबसे ज्यादा संख्या है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 11:46:44

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 4,72,972; आज मिले 16855 नए मरीज, 424 लोगों की हुई मौत

कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 4 लाख 72 हजार 972 हो गई। बुधवार को रिकॉर्ड 16 हजार 855 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब तक एक दिन में मिले मरीजों में यह सबसे ज्यादा संख्या है। आज 424 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही देश में कुल मौतों की संख्या 14 हजार 907 हो गई है। इसके पहले 20 जून को सबसे ज्यादा 15, हजार 918 लोग संक्रमित पाए गए थे। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 3 हजार 890 संक्रमितों की पुष्टि हुई।

देश की राजधानी दिल्ली में 3 हजार 788 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यहां संक्रमितों की संख्या अब मुंबई से भी ज्यादा हो गई है। राज्य में 70 हजार 390 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि मुंबई में संक्रमितों की संख्या 68 हजार 410 है। अब तक 14 हजार 906 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट भी 6% बढ़कर 56.38% हो गया है। अब तक 2 लाख 71 हजार 364 लोग ठीक हो चुके हैं।

उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। ममता बनर्जी ने यह फैसला राज्य के मुख्य राजनीतिक दलों के साथ आयोजित की गई सर्वदलीय बैठक के बाद लिया। उन्होंने इस सर्वदलीय बैठक में कहा कि 31 जुलाई तक राज्य में न ही ट्रेनें चलेंगीं और न हीं मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान स्कूल-कॉलेजों को भी बंद ही रखा जायेगा। पश्चिम बंगाल देश के उन पांच राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव है। यहां अब तक 14 हजार 728 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जबकि 580 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक तमोनाश घोष की कोरोना से मौत हो गई है। उनकी मई के आखिर में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह बेहद दुखद खबर है। तमोनाश फाल्टा से विधायक थे।

बता दे, उत्तरप्रदेश में बुधवार से एंटीजन टेस्ट शुरू होंगे। प्रदेश को एंटीजन टेस्ट किट मिल चुकी हैं। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर नगर और मेरठ जिलों में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, पूरे प्रदेश में स्क्रीनिंग के लिए 1 लाख से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं।

महाराष्ट्र पुलिस में 48 घंटों में कोरोना से दो मौतें हुईं। वहीं, 185 केस सामने आए। पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि इसके साथ अब तक 4 हजार 288 अफसर और पुलिसकर्मी संक्रमित हुए। इनमें 998 एक्टिव केस हैं और 3 हजार 239 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 51 लोगों की मौत हो गई है। पुणे के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में बीते 24 घंटे में 820 मामले सामने आए हैं, जबकि 13 मरीजों की मौत हुई। यहां कोरोना के मामलों की कुल संख्या 16 हजार 851 है और अब तक 617 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका