न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा / गुड़गांव में 4000 के पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या; 52 लोगों की अब तक हो चुकी मौत

हरियाणा में शुक्रवार को कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार 333 पहुंच गई। 115 नए केस आए जबकि 15 पुराने मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर भी गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jun 2020 2:58:48

हरियाणा / गुड़गांव में 4000 के पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या; 52 लोगों की अब तक हो चुकी  मौत

हरियाणा में शुक्रवार को कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार 333 पहुंच गई। 115 नए केस आए जबकि 15 पुराने मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर भी गए। प्रदेश में 63 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। 45 मरीज अॉक्सीजन के सहारे चल रहे हैं तो 18 मरीज वेंटिलेटर पर सांस ले रहे हैं। अकेले फरीदाबाद में 21 मरीज अॉक्सीजन के सहारे पर हैं। वहीं गुड़गांव में 11 मरीज वेंटीलेटर पर हैं।

वहीं चिंता की बात ये है कि गुड़गांव में शुक्रवार को कुल मरीजों का आंकड़ा 4000 पार कर गया। गुड़गांव में शुक्रवार को 76 नए मरीज सामने आए। वहां अब कुल मरीज 4 हजार 67 हो गए हैं। गुड़गांव में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते शुक्रवार से चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में दस नए लैब टेक्नीशियन की भर्ती कर ली है। कोरोना के लक्षण आने पर संदिग्ध मरीजों को अब जांच के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा। जांच रिपोर्ट भी उन्हें या तो ऑनलाइन या पीएचसी से ही हासिल हो जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। अभी तक शहर में केवल सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में और सोहना व पटौदी के उपमंडल अस्पतालों में ही संदिग्धों के नमूने लेने की व्यवस्था थी।

सिविल सर्जन के निर्देश पर डूंडाहेड़ा, गांधी नगर, सेक्टर-39 और वजीराबाद में सैंपलिंग के लिए बूथ लगाए हैं। इसके आस-पास रहने वाले लोग निर्धारित स्थानों पर जाकर अपने नमूने जांच के लिए दे सकेंगे। सरकारी अस्पताल की तरह स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां भी संदिग्धों की कोरोना जांच नि:शुल्क ही की जाएगी। निजी अस्पताल व लैब इसके लिए 4500 रुपये की फीस वसूल रहे हैं।

गुड़गांव के अलावा आज नारनौल में 15, पंचकूला में 10, पानीपत में 7, भिवानी में 4, झज्जर में 3 मरीज समेत कुल 115 मरीज सामने आए। वहीं पंचकूला में 8, कुरुक्षेत्र में 7 मरीजों समेत कुल 15 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक प्रदेश में 4 हजार 571 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। इस समय 4 हजार 628 एक्टिव मरीज मौजूद हैं।

अभी तक 2 लाख 5 हजार लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट

हरियाणा में अभी तक 2 लाख 5 हजार 237 मरीजों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 89 हजार 544 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 9 हजार 333 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन पॉजिटिव मरीजों में 6 हजार 360 पुरुष हैं जबकि 2 हजार 972 महिलाएं हैं और 1 ट्रांसजेंडर है। 134 मरीजों की मौत हो चुकी है, इनमें 90 पुरुष और 44 महिलाएं हैं। अभी तक गुड़गांव में 52, फरीदाबाद में 46, सोनीपत में 9, रोहतक में 6, पानीपत में 5, अंबाला, जींद व करनाल में 3-3, भिवानी और झज्जर में 2-2, पलवल, हिसार तथा चरखी-दादरी में 1-1 की मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट 48।98% पर आ गया है जबकि 10 दिन में मरीज दोगुने हो रहे हैं।

प्रदेश में संक्रमितों की स्थिति

प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार 333 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 4067, फरीदाबाद में 1842, सोनीपत में 719, रोहतक में 378, पलवल में 232, झज्जर में 170, अंबाला में 237, करनाल में 187, नारनौल में 156, नूंह में 117, हिसार में 163, पानीपत में 118, भिवानी में 167, जींद में 80, रेवाड़ी में 146, सिरसा में 80, कुरुक्षेत्र में 96, फतेहाबाद में 89, पंचकूला में 71, कैथल में 61, चरखी-दादरी में 53 तथा यमुनानगर में 69 संक्रमित मिले हैं।

वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 4 हजार 571 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 2 हजार 171, फरीदाबाद में 596, सोनीपत में 418, झज्जर में 108, रोहतक में 169, नूंह में 107, पानीपत में 77, पलवल में 125, अंबाला में 109, हिसार में 89, करनाल में 90, नारनौल में 95, जींद में 28, पंचकूला में 40, कुरुक्षेत्र में 61, भिवानी में 74, सिरसा में 57, कैथल में 52, रेवाड़ी में 12, यमुनानगर में 20, फतेहाबाद में 46 तथा चरखी-दादरी में सात मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका