न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा / 545 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमित हुए 16,548; प्रदेश में 59 मरीजों की हालत चिंताजनक

हरियाणा में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार 548 पर पहुंच गई है। आज शनिवार को 545 नए मामले सामने आए। वहीं आज पांच मरीजों की मौत भी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 10:01:29

हरियाणा / 545 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमित हुए 16,548; प्रदेश में 59 मरीजों की हालत चिंताजनक

हरियाणा में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार 548 पर पहुंच गई है। आज शनिवार को 545 नए मामले सामने आए। वहीं आज पांच मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में 59 की हालत चिंताजनक बनी हुई है, इनमें 42 मरीज ऑक्सीजन के सहारे सांसें ले रहे हैं तो 17 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 566 मरीज ठीक होकर घर लौटे, जिससे रिकवरी रेट 74% के पार पहुंच गया। यही नहीं दोगुने मामलों की अवधि 17 दिन पहुंच गई। 16 हजार 548 मरीजों में से अब 12 हजार 257 मरीज कोरोना को हराकर अपने घरों को चले गए है। अब केवल 4 हजार 31 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। नए मामलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 180, गुड़गांव में 130, सोनीपत में 81, भिवानी में 41, करनाल में 23, झज्जर व रोहतक में 15-15, नूंह में 14, हिसार में 11, अंबाला में 10, पलवल में 8, नारनौल में 6, पानीपत व जींद में 5-5 तथा यमुनानगर में 1 संक्रमित मिला। जबकि फरीदाबाद में 345, सोनीपत में 111, गुड़गांव में 51, नारनौल में 9, करनाल में 5, अंबाला, हिसार, नूंह व झज्जर में 4-4, पंचकूला व जींद में 3-3, सिरसा में 2 तथा पानीपत में एक मरीज ठीक होकर घर लौटा। वहीं गुरुग्राम में 3 तथा फरीदाबाद में 2 मरीजों ने दम तोड़ा।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 2 लाख 98 हाजर 94 पर पहुंच गया है, जिसमें 2 लाख 75 हजार 869 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 5 हजार 677 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.66% पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 74.07% है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 17 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 11 हजार 759 पर पहुंच गया है। कोरोना से 260 मौतों से मृत्युदर 1.57% पर पहुंच गई है।

अब तक 260 मरीजों की कोरोना से मौत

प्रदेश में अभी तक 260 मरीजों की मौत हुई है। अभी तक गुड़गांव में 99, फरीदाबाद में 89, सोनीपत में 18, रोहतक व करनाल में 8-8, पानीपत व हिसार में 7, रेवाड़ी में 5, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल, अंबाला व भिवानी में 3-3 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

राज्य में अमेरिका से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार 548 पर पहुंच गया। इनमें गुड़गांव में 5 हजार 829, फरीदाबाद में 4 हजार 364, सोनीपत में 1 हजार 466, रोहतक में 656, अम्बाला में 358, पलवल में 347, भिवानी में 482, करनाल में 390, हिसार में 264, महेंद्रगढ़ में 291, झज्जर में 328, रेवाड़ी में 352, नूंह में 241, पानीपत में 225, कुरुक्षेत्र में 137, फतेहाबाद में 122, पंचकूला में 120, जींद में 119, सिरसा में 119, यमुनानगर में 106, कैथल में 110, चरखी दादरी में 87 पॉजिटिव मिले।

14 इटली के नागरिकों समेत कोरोना को मात देने वालों का प्रदेश में आंकड़ा 12 हजार 257 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 4 हजार 497, फरीदाबाद में 3 हजार 519, सोनीपत में 971, रोहतक में 533, अम्बाला में 315, पलवल में 252, भिवानी में 185, करनाल में 249, हिसार में 192, महेंद्रगढ़ में 200, झज्जर में 213, रेवाड़ी में 114, नूंह में 175, पानीपत में 134, कुरुक्षेत्र में 107, फतेहाबाद में 94, पंचकूला में 95, जींद में 891, सिरसा में 92, यमुनानगर में 95, कैथल में 54, चरखी दादरी में 45 ठीक हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका